कुंभ के आयोजन में गड़बड़ी के आरोपों पर सिद्धार्थनाथ सिंह का बड़ा बयान, बोले- हिंदू आस्था पर चोट कर रहा विपक्ष
लखनऊ, 26 अगस्त: उत्तर प्रदेश में साल 2019 में आयोजित कुंभ मेले के आयोजन में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला इतिहास में दर्ज है। गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड ने इसको अपने यहां जगह दी है। यही बात विपक्षी पार्टियों को हजम नहीं हो रही है। पूरी दुनिया ने कुंभ के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ की थी, लेकिन समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी को आस्था पर सवाल खड़े करने से फुर्सत नहीं है।

यूपी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कुंभ पर सवाल उठाने वाले नेताओं को तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, कोरोना काल के दौरान मेडिकल उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार करने वाली केजरीवाल सरकार शुरुआत से ही हिन्दू आस्था और संस्कृति पर सवाल खड़े करने की कोशिश करती रही है। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी भी कुंभ का इतना भव्य और दिव्य आयोजन नहीं हुआ। सरकार ने 2019 कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए जो सुविधाएं व व्यवस्थाएं की थीं, वह खुद में नजीर बन चुकी हैं। जबकि कुंभ स्वच्छ भारत की बेमिसाल तस्वीर थी।
कुंभ को एक स्थान पर सबसे अधिक भीड़ एकत्र होने, सबसे बड़े स्वचछता अभियान और सार्वजनिक स्थान पर सबसे बड़े चित्रकला कार्यक्रम के आयोजन पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने कुंभ के नाम पर सिर्फ लूट की है, लेकिन योगी सरकार ने संतों और श्रद्धालुओं को विश्वस्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराईं। 10 हजार से अधिक सफाई कर्मियों की तैनाती की गई। उन्होंने कहा कि कुंभ हिन्दू आस्था और संस्कारों से जुड़ा हुआ। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी का रवैया शुरू से ही हिन्दू आस्था और हिन्दू संस्कारों के प्रति खराब रहा है।
'विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है'
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह अब आस्था पर सवाल खड़े करने में व्यस्त हैं। पहले श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर सवाल उठा रहे थे और अब कुंभ आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा सरकार ने हिन्दू धर्म की आस्था के केन्द्र श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का मंदिर अब आकार ले रहा है, जो विपक्षी पार्टियों को खटक रहा है। वह कभी भी राम मंदिर का निर्माण आयोध्या में नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या समेत सभी धार्मिक, संस्कृतिक,ऐतिहासिक स्थलों पर विश्वस्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव?












Click it and Unblock the Notifications