उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर, पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती
देहरादून, जून 18: उत्तराखंड सबोर्डिनेट सेलेक्शन कमिशन ने पटवारी और लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 513 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए 22 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उम्मीदवार कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त तक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं कैंडिडेट्स 7 अगस्त तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा नवंबर 2021 में होने की संभावना है। त्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना अनिवार्य है।
जिन अभ्यर्थियों ने ओटीआर नहीं भरा है, वह आवेदन पत्र भरने से पहले ओटीआर भरें। वन टाइम रजिस्ट्रेशन में अभ्यर्थी को अपने बारे में संपूर्ण शैक्षिक विवरण भरना होगा। इसे भरते समय पूरी सावधानी जरूरी है। यदि कोई अभ्यर्थी अपने विवरण में परिवर्तन करना चाहता है तो पहले ओटीआर को संशोधित करें, उसके बाद आवेदन पत्र भरें। इन पदों में 366 पटवारी के पद और 147 लेखपाल के पद हैं।
चूंकि यह जिला संवर्ग के पद हैं, इसलिए आयोग ने जिलावार पदों का विवरण भी जारी किया है। इसके तहत पटवारी के अल्मोड़ा में 50 पद, बागेश्वर में 18, चमोली में 26, चंपावत में 23, देहरादून में नौ, नैनीताल में 27, पौड़ी गढ़वाल में 79, पिथौरागढ़ में 38, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी में 45 और उत्तरकाशी में 38 पदों पर मौका दिया गया है। वहीं, लेखपाल के चंपावत में एक, देहरादून में 29, हरिद्वार में 35, नैनीताल में 26 और ऊधमसिंह नगर में 56 पदों पर भर्ती निकाली गई है।












Click it and Unblock the Notifications