निदान 1100 में रायपुर नगर निगम फिर अव्वल, ए ग्रेड की रैकिंग में पहुंचा

रायपुर । छत्तीसगढ़ की rसमस्याओं का समाधान करने के मामले में रायपुर नगर निगम ने लंबी छलांग लगाई है।वार्डवासियों की किसी भी समस्या को सुलझाने के लिए निगम मुख्यालय में निदान 1100 नामक हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखा है ताकि लोग बेझिझक होकर अपनी समस्या बता सके और समय पर उसका निराकरण हो। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में किसी भी तरह की समस्याओं का निराकरण करने जारी किए गए हेल्प लाइन नंबर निदान 1100 में जून-जुलाई महीने में दर्ज शिकायतों के निराकरण करने में रायपुर निगम डी ग्रेड से ए ग्रेड में फिर से आ गया है।

raipur municipal corporation again a grade

दरअसल नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से जारी रैंकिंग में प्रदेश के 13 नगर निगमों में रायपुर को एक ग्रेड दिया गया है। निगम के अफसरों का दावा है कि रायपुर नगर निगम ने निदान में दर्ज की गई शिकायतों का सबसे अधिक निपटारा किया है। रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि हेल्प लाइन नंबर निदान 1100 के माध्यम से नगर निगम ने शानदार प्रदर्शन कर फिर से ए रैकिंग में पहुंच गया है। खासकर सफाई, नाली सफाई, पानी, बिजली के सबसे अधिक काल आए।इन सभी में ए रैकिंग मिली है। एक जून 2021 से तीन अगस्त के बीच आनलाइन कुल 5850 शिकायतें मिली थी, जिसमें से सिर्फ 133 लंबित थी, उसमें से भी सिर्फ 24 समयावधि के बाहर लंबित है।

यह मिली शिकायतें
निदान के जरिए मिली कुल 5850 शिकायतों में रायपुर नगर निगम ने समयावधि में 4578 समस्याओं का समाधान किया है, जबकि समयावधि के बाद 1139 समस्याएं निराकृत की गई। समयावधि में लंबित समस्याओं की संख्या 109 और समयावधि के बाद 24 समस्या लंबित थी। सबसे अधिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के 1919,नाली व ड्रेनेज सिस्टम के 1387, सार्वजनिक जल आपूर्ति के 723, डोर टू डोर कचरा संग्रहण के 372, मृत जानवरों के 316, अन्य 234, आवारा पशु के 341, फागिंग-एंटी लार्वा के 185, स्ट्रीट लाइट प्रबंधन के 143, पीडब्ल्यूडी के 94, टायलेट मई राइट के 50, सीएंडडी वेस्ट के 48, भवन अनुज्ञा के 26 आदि शिकायते आ नलाइन मिली थी। इसके साथ ही रायपुर नगर निगम प्रदेश का इकलौता नगर निगम बन गया, जिसने सबसे अधिक मामलों को निपटारा किया है।शिकायतों के निपटारे के मामले में रायपुर को ए ग्रेड दिया गया है। इससे पहले रायपुर नगर निगम डी ग्रेड में शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+