राघव चड्ढा ने की ट्रांसजेंडरों की मदद, राशन किटों का किया वितरण

नई दिल्ली, अगस्त 25: राजेंद्र नगर के विधायक राघव चड्ढा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसजेंडरों की मदद और सहायता के लिए पहल ''मिशन सहारा'' की शुरुआत की है। मिशन सहारा की सोमवार को शुरूआत हुई। राघव चड्ढा से सामाजिक संस्था कम्यूनिटी एंपावरमेंट ट्रस्ट के साथ क्षेत्र के जिला मजिस्ट्रेट ने ट्रांसजेंडरों की मदद करने के लिए संपर्क किया। इसके बाद चड्ढा ने ट्रांसजेंडरों की पहचान करने और राशन किट के लिए वालंटियर्स की विभिन्न टीमों को तैनात किया। इनके जरिए करीब 100 ट्रांसजेंडरों की पहचान की गई जो पहले से मौजूद दिल्ली सरकार की मुफ्त राशन वितरण योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।

Raghav Chadha helped transgenders, distributed ration kits

इसके अलावा टीमें सरकार की राशन वितरण योजना के दायरे में इस समुदाय को लाने के लिए केवाईसी और अन्य दस्तावेजों को बनवाने में मदद करेंगी, क्योंकि इस समुदाय का काम ठप हो गया है, ऐसे में राशन वितरण के दायरे में आना बहुत जरूरी है।

चड्ढा ने कहा कि जीवन का अधिकार हमारे संविधान में निहित है। भोजन की उपलब्धता जीवन के इसी अधिकार का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मिशन सहारा'' के जरिए यह सुनिश्चित करने की कोशिश है कि महामारी के दौरान लोगों को मुश्किल हालात का सामना ना करना पड़े। यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है कि राजेंद्र नगर में कोई भी भूखा न सोए। हम राजेंद्र नगर में ''मिशन सहारा'' को तब तक जारी रखेंगे, जब तक कि महामारी से बिगड़े हालात में सुधार नहीं हो जाता है।
बीजेपी का आरोप- उद्धव के मंत्री के आदेश पर पुलिस ने नारायण राणे को किया था अरेस्ट

वहीं, महरौली से विधायक नरेश यादव ने मसूदपुर व महरौली में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा। उन्होंने बताया कि कोरोना लाकडाउन के कारण परेशान लोगों की सहायता के लिए दिल्ली सरकार की ओर से राशन बांटा जा रहा है। सभी लोगों को टीका अवश्य लगवा लेना चाहिए। लाकडाउन के कारण बहुत से लोगों को रोजगार छिन गया था। अपने छोटे-मोटे काम करने वाले व नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी कोरोना लाकडाउन काफी परेशानी भरा रहा है।

अब राजधानी में कोरोना के मामले कम हो गए हैं। बाजार भी पूरी तरह से खोल दिए गए हैं। कुछ समय में हालात सामान्य होने लगेंगे, लेकिन तब तक ऐसे लोगों की मदद की जाती रहेगी। जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कर वितरण केंद्रों से पात्र लोगों को राशन बांटा जा रहा है। नरेश यादव ने कहा कि राशन लेने के लिए संबंधित व्यक्ति को आधार कार्ड लाना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+