keyboard_backspace

CM बनने के बाद अपने गृह नगर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

Google Oneindia News

रुद्रपुर, 23 जुलाई: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद आए पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर शहर में रैली के जरिये जनता व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। जगह जगह सीएम का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही।

Pushkar Singh Dhami

सीएम धामी आज देहरादून से हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट पर सुबह करीब 10 बजे लैंड किया। जहां पर पहले से ही मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा,किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल आदि ने सीएम का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद कार में काफिले के साथ नैनीताल हाईवे होते हुए गांधी पार्क पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे। जहां जनता व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

अभिवादन रैली में चेहरा दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लगी थी। यहां से सीएम धामी काफिले के साथ किच्छा रोड स्थित भाजपा कार्यालय जा रहे हैं।। जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ मिशन 2022 फतह करने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर लंच करेंगे।

फिर अपराह्न दो बजे कलक्ट्रेट में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे के बाद पन्त विवि स्थित गांधी हाल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को दी बड़ी जिम्मेदारी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को दी बड़ी जिम्मेदारी

बैठक के बाद रात करीब सात बजे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनेंगे। अभिवादन रैली में जिला प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, रुद्रपुर विधायक राजेश शुक्ला, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व सांसद बलराज पासी आदि शामिल हैं।

Comments
English summary
Pushkar Singh Dhami reached hometown after becoming CM
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X