नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के मामले में देश का पहला शहर बना पुरी

नल से स्वच्छ जल की व्यवस्था करने वाला पुरी देश का पहला शहर बन गया है। अब ओडिशा के जगन्नाथ धाम पुरी के लोग सीधे नल के माध्यम से पीने योग्य पानी का सेवन कर सकेंगे।

भुवनेश्वर, 26 जुलाई। नल से स्वच्छ जल की व्यवस्था करने वाला पुरी देश का पहला शहर बन गया है। अब ओडिशा के जगन्नाथ धाम पुरी के लोग सीधे नल के माध्यम से पीने योग्य पानी का सेवन कर सकेंगे। अब उन्हें पीने के लिए न तो अलग से पानी खरीदने की जरूरत होगी और न पानी को फिल्टर करने की। पुरी में यह सुविधा 24 घंटे लोगों के लिए उपलब्ध होगी। पुरी में आने वाले पर्यटकों को भी अब खरीदकर पानी नहीं पीना पड़ेगा। सोमवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह जानकारी दी।

TAP

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शहर में 'ड्रिंग फ्रॉम टैप- सुजल' परियोजना का उद्घाटन करने के दौरान ये बातें कहीं। सीएम पटनायक ने कहा कि पुरी अब लंदन, सिंगापुर और न्यूयॉर्क जैसे वैश्विक शहरों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। आज पुरी ही नहीं बल्कि पूरे ओडिशा के विकास के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। आज से जगन्नाथ धाम पुरी के सभी परिवारों को नल के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो गया है।

यह भी पढ़ें: बीटा प्रणाली से बजट खर्च की निगरानी करेगी ओडिशा सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में पेयजल आपूर्ति के तहत बजटीय आवंटन को 200 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4,000 करोड़ रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुजल और ड्रिंक फ्रॉम टैप परियोजना से शहर के 2.5 लाख और सालाना शहर में आने वाले 2 करोड़ पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहर के विभिन्न स्थानों पर 400 पेयजल के फव्वारे लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को रोकने में मदद मिलेगी, जिससे 400 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरे को खत्म किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+