NCC कैडेटों को स्कॉलरशिप चेक देकर किया गया सम्मानित, अभिभावकों के चेहरों पर दिखी खुशी
पंजाब एनसीसी बटालियन मुख्यालय में कैडेट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चयनित एनसीसी कैडेटों को स्कॉलरशिप चेक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल विनोद जोशी ने बताया कि हर वर्ष डाइरेक्टर जनरल एनसीसी (डीजी एनसीसी), दिल्ली द्वारा उन कैडेटों को स्कॉलरशिप दी जाती है, जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।
इसका उद्देश्य अन्य कैडेटों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। कर्नल जोशी ने कहा कि अब तक हजारों कैडेटों को लाखों रुपए की स्कॉलरशिप दी जा चुकी है। इस वर्ष पहली बार सभी प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले कैडेटों को ₹4800 का ड्रेस एलाउंस सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है।

आने वाले समय में इन कैडेटों को भोजन भत्ते (Mess Allowance) की राशि भी प्रदान की जाएगी। सम्मान समारोह में कैडेट सरनजीत कौर (डीएवी यूनिवर्सिटी), सीनियर अंडर ऑफिसर चित्रांशु (मेहर चंद आईटीआई कॉलेज), कैडेट सौरभ (आर्मी पब्लिक स्कूल) और कैडेट एकनूरप्रीत कौर (एमजीएन स्कूल) को स्कॉलरशिप चेक और जलपान के साथ सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभी कैडेटों के माता-पिता भी उपस्थित रहे और बच्चों की उपलब्धियों पर गौरव महसूस किया। समारोह में लेफ्टिनेंट डॉ. अहमद हुसैन (डीएवी यूनिवर्सिटी), कार्यालय संचालक श्रीमती रंजीत कौर और कार्यवाहक सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह ने भी भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications