उत्तराखंड में 100 यूनिट बिजली फ्री का प्रस्ताव तैयार, जल्द रखा जाएगा कैबिनेट में

देहरादून, जुलाई 16। उत्तराखंड में 100 यूनिट तक फ्री बिजली का प्रस्ताव तैयार हो गया है। यह प्रस्ताव गुरुवार को ऊर्जा मंत्री के सामने रखा गया। उधर, मंत्री हरक सिंह रावत ने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बातचीत की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।

Electricity

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने 100 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की थी। इसके तहत करीब सात लाख घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट के हिसाब से पूरी बिजली फ्री हो जाएगी, जबकि करीब छह लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिल में से 100 यूनिट बिजली फ्री कर दी जाएगी।

एक इंटरव्यू में ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि इस योजना को लेकर उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत हो चुकी है। गुरुवार को उनके पास प्रस्ताव आया है, जिससे उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) पर करीब 400 करोड़ सालाना का अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+