पीएम शहरी आवास योजना में एमपी का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी देंगे सीएम शिवराज को पुरस्कार

भोपाल। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मध्यप्रदेश को राज्य और नगरीय निकायों की श्रेणी में सर्वाधिक चार पुरस्कार से नवाजा जाएगा। राज्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में देश में दूसरे नंबर पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह पुरस्कार देंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अपनी यात्रा को बीच में छोड़कर इंदौर पहुंच रहे हैं।

PM Narendra Modi will give award to CM Shivraj

वहीं सार्वजनिक भूमि पर सर्वश्रेष्ठ एएचपी का विशेष पुरस्कार राज्यमंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह को देंगे। नगरीय निकायों के पुरस्कार केंद्रीय राज्यमंत्री निकायों के प्रतिनिधियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देंगे।

देश के प्रत्येक नागरिक को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में यह योजना शुरू की है। प्रदेश ने योजना में शुरू से ही बढ़त बनाई। योजना की विभिन्न् श्रेणियों में आठ लाख आवास स्वीकृत किए गए, इनमें से तीन लाख हितग्राहियों को आवास सौंप दिए और शेष का निर्माण चल रहा है। योजना की सफलता के लिए नवाचार भी किए गए। जिन परिवारों के पास जमीन नहीं थी, उन्हें पट्टे दिए गए। ताकि वे योजना की बीएलसी श्रेणी का लाभ ले सकें। योजना की एएचपी श्रेणी के तहत हितग्राहियों को बैंक से कर्ज दिलाने के लिए त्रिपक्षीय अनुबंध किए गए। वहीं योजना के लिए एक रुपये भू-भाटक पर 90 दिवस में सरकारी भूमि देने का आदेश किया गया।

निकायों में छिंदवाड़ा में उत्कृष्ट कार्य हुआ
श्रेष्ठ आवास निर्माण के लिए नगर निगम श्रेणी में छिंदवाड़ा और नगर पालिका में खुरई को पुरस्कृत किया जा रहा है। छिंदवाड़ा में एएचपी श्रेणी में सभी आवासों का निर्माण पूरा कर हितग्राही को सौंप दिए। बीएलसी श्रेणी में भी हितग्राहियों ने आठ हजार से अधिक आवासों का निर्माण पूरा कर लिया। खुरई नगर पालिका में बीएलसी श्रेणी में तीन हजार से अधिक आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है और एएचपी श्रेणी में निर्मित आवासों में हितग्राही निवास कर रहे हैं। देवास, बैतूल व अलीराजपुर के हितग्राहियों को भी उत्कृष्ट आवास निर्माण के आधार पर पुरस्कृत किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+