योगी सरकार की योजनाओं ने कमजोर वर्ग को दी राहत: राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल

बलिया। नगरपालिका परिषद की ओर से प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन व्यापारी कल्याण मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि योगी सरकार की योजनाएं विशेष रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए बनी है। सबसे बड़ी बात कि जब से केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार बनी, हर योजना पारदर्शी ढंग से पात्रों तक पहुंची है। पटरी दुकानदारों के लिए खास तौर पर स्वनिधि योजना संचालित की गई।

Plans of yogi govt benefiting weak section

योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। माफियाओं के घर पर बुलडोजर चला। अपराधी डर के मारे यूपी छोड़ भाग रहे हैं। आज व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सुगम और सुरक्षित व्यापार के लिए उद्योगपतियों ने यूपी पर भरोसा जताते हुए यहां अरबों-खरबों रुपए का निवेश किया है। उनकी सुविधा के लिए निवेश मित्र पोर्टल लांच किया गया। राज्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि एक जनपद-एक उत्पाद मनियर के बिंदी के व्यापार के जरिए जिले में काफी लोगों को रोजगार मिला। कौशल विकास योजना, आवास और शौचालय योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर घर तक सरकार पहुंची है।

व्यापारी कल्याण मेले में अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने नगरपालिका की ओर से व्यापारियों एवं पटरी दुकानदारों को दी जाने वाली सुविधाओं के बाबत जानकारी दी। सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, एलडीएम अशोक पांडेय, पीओ डूडा अरविंद पांडेय आदि रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+