Pawan Kalyan की फिल्म ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ का धांसू गाना 'असुर हननम' रिलीज, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हरा वीरा मल्लू' से तीसरा गाना 'असुर हननम' शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के साथ ही इस गाने ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। धमाकेदार बीट्स, तीव्र भावनात्मक अपील और क्रांतिकारी संगीत के साथ यह गाना दर्शकों के दिलों में उतरता नजर आ रहा है।

'असुर हननम' को संगीतकार एम.एम. कीरवानी ने कंपोज किया है, जो 'बाहुबली' जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए भी जाने जाते हैं। गाने में विद्रोह, धर्म और योद्धा भावना की झलक मिलती है, जिसे एक इलेक्ट्रिक स्टाइल में प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म का निर्देशन ज्योति कृष्णा कर रहे हैं और इसे प्रोड्यूस किया है दिग्गज निर्माता ए.एम. रत्नम ने। फिल्म एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में बुनी गई है, जिसमें पौराणिकता और क्रांति की झलक है।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में पवन कल्याण के साथ बॉबी देओल, सत्या राज और निधि अग्रवाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सिनेमैटोग्राफी मनोज परमहंस ने की है, जबकि गीतकार कल्याण चक्रवर्ती गोसाला और संगीत लेबल टिप्स के तहत फिल्म का म्यूजिक लॉन्च हुआ है।

फिल्म 12 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+