यूपी में सचिवालय की तर्ज पर काम करने लगे हैं पंचायत भवन, योगी सरकार बना रही डिजिटल विलेज
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में सभी पंचायतों को मिनी सचिवालय के रूप में तैयार किया जा रहा है। नीति आयोग के माडल ब्लाक सेवापुरी में कई पंचायत भवन सचिवालय की तर्ज पर काम भी कराना शुरू कर चुकी हैं। अब इस मिशन को ओर बल मिलेगा। सीएसी (कामन सर्विस सेंटर) ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से जिले के सभी ब्लाकों से एक ग्राम पंचायत से एक गांव को डिजिटल विलेज घोषित किया गया है। कामन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक की ओर से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर गांव के नाम की जानकारी भी दी गई है।

कुछ यूं होगा इसका संचालन
यह प्रोजेक्ट इलेक्ट्रानिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलाजी मिनिस्ट्री की देखरेख में पब्लिक -प्राइवेट के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है। योजना तहत गांवों में कामन सॢवस सेंटर को विभिन्न इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों के साथ जोड़कर इंटरनेट सेवा को संचालित किया जाएगा। गांव के लोग सीएससी इंटरनेट से संबंधित सभी सुविधाएं यानी ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड , वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट खोलना आदि के लिए फार्म फिलिंग करने एवं आनलाइन पेमेंट जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। ।
यह मिलेगी सुविधा
-डिजिटल ग्राम पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्राम पंचायत में सार्वजानिक स्थान पर एक उच्च क्षमता वाली एलईडी लाइट का टावर होगा ताकि रात भर प्रकाश की व्यवस्था रहे। इसके अतिरिक्त गांव में कम से कम पांच घंटे निश्शुल्क इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जायेगी।
-इस सेवा के तहत एक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जोड़ा जाएगा। स्वास्थ संबंधी समस्या के लिए आनलाइन परामर्श सत्र आयोजित होगा। गांव के लोग इंटरनेट की सहायता से रोगों के निदान, परामर्श संग औषधि प्राप्त कर सकेंगे।
-गांवों के एक स्कूल को इस सेवा से जोड़ा जाएगा। इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा सत्र का आयोजन होगा। स्कूलों में शिक्षा लेने के अतिरिक्त बच्चे इंटरनेट के माध्यम से भी ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
-गांवों में उपलब्ध संसाधनों के उपयोग की जानकारी तथा प्रशिक्षण के लिए इंटरनेट के माध्यम से परामर्श सत्र का भी आयोजन होगा।
सुविधा से लैस ब्लाकवार गांव की संख्या
सेवापुरी - 25
पिंडरा - 25
हरहुआ -22
बड़ागांव -15
आराजीलाइन -26
काशी विद्यापीठ- 15
चोलापुर - 25
चिरईगांव -24












Click it and Unblock the Notifications