सीएम योगी के गोद लिए सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉल
गोरखपुर, 03 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोद लिए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरगांवा जंगल एकला नम्बर 2 फुलवरिया चौराहा पर ऑक्सीजन प्लांट गुरुवार को इंस्टॉल कर दिया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी ई गवर्नेन्स सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत इस ऑक्सीजन प्लांट को लगाया गया है। प्लांट यहां 21 जुलाई को ही आ गया था लेकिन जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए इंस्टाल करने में विलम्ब हुआ।

कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा विभिन्न जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था काफी सक्रियता से की जा रही है। ताकि तीसरी लहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आक्सीजन की उपलब्धता को लेकर आत्मनिर्भर हो जाए। जिला प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन की आवश्यकता को देखते हुए यह 250 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता का प्लांट लगाया गया।
ट्रांसफार्मर का लोड भी बढ़ाया
प्लांट की आवश्यकतानुसार 25 केवीए को ट्रांसफार्मर को 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। गुरुवार को ट्रांसफार्मर का लोड शिफ्ट किया जा रहा था। लोड शिफ्ट करने के बाद चला पर आक्सीजन प्लांट को एक दो दिन में टेस्ट किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 40 बेड हैं इनमें 32 बेड तक पाइप से आक्सीजन की आपूर्ति देने का इंतजाम कर दिया गया है। सभी बेड तक पाइप पहुंचा दी गई है। आवश्यकतानुसार बेड की संख्या और आक्सीजन पाइप की आपूर्ति की सुविधा अन्य बेड तक बढ़ाई जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications