जल्द खत्म होगी यूपी में ऑक्सीजन की किल्लत, आज बोकारो से लखनऊ पहुंचेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस
जल्द खत्म होगी यूपी में ऑक्सीजन की किल्लत, आज बोकारो से लखनऊ पहुंचेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस
लखनऊ, अप्रैल 22: कोरोना संक्रमण का कहर अब खौफनाक रूप ले चुका है। कोरोना संक्रमण में सांसों को चलाए रखने वाली ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है, जो मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश से एक अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में चल रही ऑक्सीजन की किल्लत जल्द ही खत्म होने वाली है क्योंकि ऑक्सीजन की एक बड़ी खेप रेल मार्ग से बोकारो से लखनऊ पहुंच रही है।

दरअसल, अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 36 घंटे के ऑक्सीजन बैकअप का निर्देश दिया है। इसते बावजूद कई अस्पतालों में मरीजों की सांसें टूट रही हैं। लेकिन ये किल्लत आज यानी गुरुवार खत्म हो जाएंगी। मेडिकल ऑक्सीजन की एक बड़ी खेप रेल मार्ग से बोकारो से लखनऊ पहुंच रही है। बता दें कि लखनऊ से बुधवार को एक ट्रेन बोकारो के लिए रवाना की गई थी, जो आज मेडिकल ऑक्सीजन के साथ वापस लखनऊ पहुंचेगी। इसके अलावा दवाओं की भी एक बड़ी खेप आएगी। 10 रेमेडिसीवीर इंजेक्शन की डोज भी पहुंच रही है।
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन और रेमेडिसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऑक्सीजन की ट्रैकिंग के लिए जीपीएस सिस्टम का प्रयोग करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए। सीएम ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में निजी चिकित्सा संस्थानों का सहयोग की सराहना की है। कहा है कि स्वयं का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने वाले निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थान अपनी जरूरत बताएं। सरकार उन्हें हर जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी। भविष्य की आवश्यकता के मद्देनजर हर अस्पताल को ऑक्सीजन जैसी महत्वपूर्ण सुविधा के लिहाज से आत्मनिर्भर होना होगा।












Click it and Unblock the Notifications