ओडिशा के सुंदरगढ़ और अनुगुल जिले में खुलेंगे दो नए केंद्रीय विद्यालय
भुवनेश्वर। केंद्र सरकार ने ओडिशा को दो नए केंद्रीय विद्यालयों का तोहफा दिया है। ये दो केंद्रीय विद्यालय राज्य के सुंदरगढ़ और अनुगुल जिले में खोले जाएंगे। महानदी कोल फिल्ड (MCL) बोर्ड ने इन दोनों विद्यालयों के लिए अनुमोदन दिया है। इन विद्यालयों के लिए केंद्रीय कोयला व खदान मंत्री प्रहलाद जोशी को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापन किया है। आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने बीते साल 20 सितंबर को प्रहलाद जोशी को खत लिखा था। इस खत में उन्होंने एमसीएल द्वारा सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा व अनुगुल जिले में तीन केंद्रीय विद्यालय बनाने के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने को केंद्रीय मंत्री जोशी से उन्होंने अनुरोध किया था।

अपने पत्र में प्रधान ने लिखा था कि इससे छात्रों को विशेष लाभ होगा और उन्हें बेहतर शिक्षा मिलेगी। इस पत्र का जवाब जोशी ने दिया। उन्होंने लिखा कि सुंदरगड़ जिले के बसुंधरा में एक व अनुगुल जिले के जगन्नाथ व सुभद्रा इलाके में एक केंद्रीय विद्यालय प्रतिष्ठा के लिए एमसीएल बोर्ड ने अनुमोदन दिया है। इसके बाद प्रधान ने कहा कि विद्यालय खुलने की अनुमति देना पीएम मोदी की दूरदृष्टि संपन्न राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का प्रमुख एजेंडा है।
आपको बता दें कि बीते दिनों धर्मेंद्र प्रधान ने सागरमाला प्रोजेक्ट के अधीन धामरा नदी में 110 करोड़ रुपए से खर्च से बनने जा रहे आरओ-पैक्स जेटी प्रोजेक्ट से भद्रक एवं केन्द्रापड़ा के विकास की गति को त्वरान्वित करने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications