कोरोना टीकाकरण अभियान में ओडिशा ने हासिल की ये उपलब्धि, नीति आयोग के सीईओ ने दी बधाई

भुवनेश्वर, अगस्त 03। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक ही महीने में तीसरी सफलता हासिल की है। इस सफलता से उन्होंने ना सिर्फ ओडिशा बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है। भारतीय हॉकी को आज इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बहुत बड़ा योगदान है। रविवार भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बात देकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इसके अलावा कोरोना महामारी से बचने के सबसे बड़े उपायों में शामिल टीकाकरण अभियान में भी निर्धारित लक्ष्य का 100 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर राजधानी भुवनेश्वर राज्य के मान सम्मान में एक सितारा और ज़ड़ दिया। नीति आयोग के सीइओ अमिताभ कांत ने इस सफलता के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बधाई दी है।

Odisha cm

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की योजनाओं के क्रियान्वयन की शैली और दूरदर्शिता लगातार सफलता की नींव रख रहे हैं। भारतीय खेल की परंपरा में लड़खड़ायी भारतीय हाकी टीम को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गोद लेकर एक बड़ी मिशाल कायम की थी, जिसका परिणाम आज टोकियो ओलंपिक के मैदान में पूरी दुनिया ने देखा है। ठीक इसी तरह से बहु प्रतीक्षित शुद्ध पेयजल जल आपूर्ति की योजना का सफल क्रियान्वयन भी पुरी में हो चुका है।

इस योजना से सबसे अधिक फायदा वहां के निवासियों के साथ साथ विश्व भर से आने वाले पर्यटकों को भी मिल रहा है। अब यहां इस जिले के लोगों को अपने पीने के लिए पानी का भंडारण तथा उसको फिल्टर करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। आज एक सामान्य गरीब नागरिक भी शुद्ध पेयजल की सुविधा का लाभ ले रहा है। ना पुरी के लोगों ने बल्कि देश भर इस योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बधाइयों को मिलने का सिलसिला आज तक जारी है।

कोरोना महामारीके दूसरे दौर में एक हॉटस्पॉट के रूप उभरा भुवनेश्वर में अपने संघर्षों को जारी रखते हुए टीकाकरण के निर्धारित शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर चुका है। टीकाकरण केन्द्रों पर आन लाइन प्रक्रिया के साथ साथ आफ लाइन टीकाकरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायी जा रही है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित कराया जा रहा है।

टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों की सुविधाओं के लिए टेंट लगाए गए हैं तथा गर्मी से राहत दिलाने के लिए वहां पर पंखे भी लटकाए गए हैं। व्यक्तिगत दूरी पालन सुनिश्चित करने के साथ यह अभियान अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करते हुए अग्रसर है। राजधानी भुवनेश्वर में आज तक कुल 18 लाख 77 हजार 178 लोगों को टीका लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+