यूपी में ऑक्सीजन के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, अब डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर मिलेगा सिलेंडर

लखनऊ, अप्रैल 22: ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। ये गाइडलाइन ऑक्सीजन सिलेंडरों को लेकर हो रही किल्लत को देखते हुए जारी की गई है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, निजी तौर पर आक्सीजन सिलेंडर खरीदने पर रोक लगा दी गई है। गाइडलाइन में साफ तौर पर कहा गया है कि बहुत गंभीर स्थिति को छोड़कर किसी को भी निजी तौर पर ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं की जाएगी। यह सिर्फ संस्था को ही दी जाएगी।

New guideline released for oxygen in UP

इतना ही नहीं, गंभीर स्थिति में निजी तौर ऑक्सीजन देना भी पड़े तो संबंधित व्यक्ति से डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन और आधार कार्ड लेकर डिटेल नोट करना होगा। इसके अलावा ऑक्सीजन रीफिलिंग सेंटर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश पर भारी पड़ रही है। राज्य में अभी 2.42 लाख से ज्यादा ऐसे मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 33,106 संक्रमित मिले और 187 की मौत हुई। इसके बाद मौत का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया है।

हटाए गए बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर
बता दें कि लखनऊ में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए अस्पतालों की स्थिति कमजोर होती जा रही है। इसे देखते हुए डॉक्टर राजीव लोचन को बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर पद से हटा दिया गया है। वे 10 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे। अब यह जिम्मेदारी डॉक्टर संतोष पांडेय को सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+