केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली में आज राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ,संकाय सदस्यों तथा कर्मचारियों ने मिल कर भाग लिया। साथ ही साथ महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के उद्बोधन से प्रेरित हुआ। इसमें भारतीय अन्तरिक्ष के विकास यात्रा के बखान के साथ उस तथ्य पर भी व्यापक प्रकाश डाला गया जिसमें भारतीय वैज्ञानिकों ने अपने साहस और परिश्रम से भारतीय सम्मान को पूरे विश्व में स्थापित किया है।

कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी ने अपने एक वक्तव्य में कहा है कि भारत न केवल विदेशों में अपनी प्रतिष्ठा को स्थापित कर रहा है ,अपितु आसमान से जुड़े खोज पर भी दुनिया में अपना सिक्का जमा रहा है और यह आशा की जा सकती है कि विकसित भारत के निर्माण में यह उपलब्धि मील का पत्थर साबित होगी ।
प्रो. मदन मोहन झा, अधिष्ठाता , शैक्षणिक ने कहा कि शोध के अन्य क्षेत्रों में भी विश्वविद्यालयों को सीख लेनी चाहिए और संस्कृत वाङ्मय में जो ज्ञान विज्ञान हैं उसे विकसित भारत के लिए प्रकाश में लाया जाना चाहिए ।
प्रो आर. जी .मुरली कृष्ण ,कुल सचिव तथा अन्य अधिकारियों ने भी इस आयोजन पर अपनी प्रसन्नता जताया है। इस राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस को केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के समस्त परिसरों तथा संबद्ध शैक्षणिक संस्थानों में भी मनाया गया ।












Click it and Unblock the Notifications