डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड के लिए यूपीडा और बीडीएल के बीच एमओयू, 400 करोड़ का निवेश

लखनऊ, 6 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष आज यहां उनके सरकारी आवास पर यूपीडा और भारत डायनमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के मध्य उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड के लिए 400 करोड़ रुपए के निवेश के संबंध में एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर यूपीडा की तरफ से यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी तथा भारत डायनमिक्स लिमिटेड के डायरेक्टर (टेक्निकल) एनपी दिवाकर ने एमओयू का आदान-प्रदान किया।

MoU between UPEIDA and BDLfor Jhansi node of defence corridor

इस एमओयू के तहत रक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत भारत सरकार के उपक्रम भारत डायनमिक्स लिमिटेड द्वारा उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर में एक निर्माण इकाई की स्थापना की जाएगी। प्रथम चरण के तहत इस निर्माण इकाई की स्थापना 250 हेक्टेयर भूमि में 400 करोड़ रुपए के निवेश से झांसी में की जाएगी। बीडीएल रक्षा के क्षेत्र में पब्लिक सेक्टर कम्पनी है, जिसके द्वारा आर्म्ड फोर्सेज के लिए मिसाइल और अंडरवाटर हथियारों एवं एयरबॉर्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है।

इस अवसर पर यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बीडीएल की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि उप्र डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर में एक निर्माण इकाई की स्थापना डिफेंस कॉरिडोर में पूंजी निवेश व अवस्थापना सुविधाओं के विकास को बढ़ावा मिलेगा। बीडीएल के सीएमडी कॉमोडोर सिद्धार्थ मिश्रा (रिटायर्ड) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना के लिए सरलीकृत नीतियां लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि बीडीएल की निर्माण इकाई का संचालन वर्ष 2023 से प्रारम्भ होगा तथा इसके माध्यम से क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बीडीएल की निर्माण इकाई की स्थापना के साथ-साथ एमएसएमई की सहायक इकाइयों की स्थापना को भी बढ़ावा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+