कृषि एवं पशुपालन मंत्री बोले- अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरता से लेकर, जनसेवक बनकर करें कार्य

बहल। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि, जन समस्याओं को गंभीरता से लेकर अधिकारी जन सेवक बन कर कार्य करे और सरकार की योजनाओं को सही ढंग से लागू करें ताकि गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति को इनका लाभ मिल सके। बता दें कि, कृषि एवं पशुपालन मंत्री दलाल सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान विधानसभा क्षेत्र के गांव सोहासड़ा में पहुंचे। उन्होंने ग्राम वासियों से रूबरू होते हुए जन-समस्याओं को सुना और उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

Haryana Agriculture and Animal Husbandry Minister JP Dalal says- Officers should take public problems seriously, work as public servants

जेपी दलाल ने कहा कि, लोहारू विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के गांव ओबरा व नूनसर में जलघरों का निरीक्षण करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने ओबरा से नई बडदू तक मार्केटिग बोर्ड द्वारा बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं मार्केटिग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री प्रयुक्त की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शहरों की तर्ज पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कारगर कदम उठा रही है। दलाल ने बहल में ब्रह्माकुमारी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की।

कृषि मंत्री ने कहा कि उनको लोहारू की जनता ने जो ताकत दी है, उसका वे जनता की भलाई के लिए ही प्रयोग कर रहे हैं। जनता जब चाहे वोट से अपनी ताकत वापस ले सकती है। उन्होंने कहा कि लोहारू क्षेत्र के लोगों को समस्याओं के निराकरण के लिए मुझे कागज देना उनका काम है तथा उन समस्याओं का निराकरण करवाना और विकास कार्य करवाना आगे का मेरा काम है।

इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता पवन वर्मा ,अजय राठी, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण,रविन्द्र मंढोली,मंडल अध्यक्ष रामफल श्योराण, कमल सैनी, एडवोकेट संजय नेहरा,सुनील ठेबड़,सुनील सिरसी, संजय राहड़, विजय शेखावत,कैप्टन रामफल,कमलेश भोरुका, सोनू शर्मा, महेश गांधी, विरेन्द्र लाम्बा, अनिल झाझड़िया, सतपाल सरपंच,कर्मबीर, सतबीर ,सोनू शर्मा, शैली राम, सोनू मीठी, संदीप गढ़वा, सुनील आदि मौजूद थे। वहीं, एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि, प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेकर अधिकारी जन सेवक बन कर कार्य करे ओर सरकार की योजनाओं को सही ढंग से लागू करें ताकि गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति को इनका लाभ मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+