हरियाणा: म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में 223 और गांव शामिल, CM खट्टर का ऐलान
पंचकूला. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'म्हारा गांव-जगमग गांव' योजना के तहत 223 और गांवों को शामिल करने की घोषणा की। इन गांवों को अब 24 घंटे बिजली मिलेगी। अब 24 घंटे बिजली मिलने वाले गांवों की संख्या बढ़कर 5223 हो गई है। खट्टर यहां सेक्टर 5 के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय करीब 1500 गांव ऐसे हैं, जहां 16 से 21 घंटे बिजली दी जा रही है। इन गांवों को भी जल्द ही 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी।

'कोरोना योद्धाओं ने जान हथेली पर रखकर किया काम'
इधर, राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, बिजली, सफाईकर्मी व स्वयंसेवकों ने जान हथेली पर रखकर काम किया है। इन कोरोना योद्धाओं ने बिना किसी सामाजिक, धार्मिक, जातिगत व सामुदायिक भेदभाव के कोरोना मरीजों के लिए काम किया है। इन्हीं की बदौलत प्रदेश में कोरोना से मृत्यु दर सभी राज्यों से कम है।
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन में आयोजित 72वें गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।












Click it and Unblock the Notifications