स्थानीय निकायों में जनप्रतिनिधियों की मदद करेंगे एमबीए डिग्रीधारक, योगी सरकार बना रही योजना

लखनऊ। सीएम योगी ने कहा कि ग्राम पंचायत, नगरीय निकायों, जिला पंचायत और ब्लॉक स्तर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों को कार्यों में सहयोग प्रदान करने के लिए एमबीए डिग्रीधारक की सेवाएं लेने पर विचार किया जाए। यह युवा, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के दैनिक कार्यों में तो सहयोग करेंगे ही, अपने प्रोफेशनल कौशल से विकास योजनाओं की रूपरेखा तय करने और आर्थिक प्रबंधन में भी उपयोगी सिद्ध होंगे।

MBA degree holder will help elected representatives in local bodies

सीएम योगी ने कहा कि इन युवाओं को शासन द्वारा विशेष रूप से प्रशिक्षित भी कराया जाए, ताकि शासन की नीतियों/प्राथमिकताओं समझ सकें। जनप्रतिनिधियों की दूरदर्शिता, शासकीय अधिकारियों का अनुभव और इन युवाओं का व्यावसायिक कौशल समन्वित भाव के साथ जब कार्य करेगा तो निश्चित ही जन आकांक्षाएं भी पूर्ण होंगी। यह सरकार के ब्रांड एम्बेसडर होंगे।

सीएम योगी ने कहा कि ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के साथ प्रत्यक्ष रूप से कार्य का अनुभव इन युवाओं का कौशल उन्नयन करने वाला भी होगा। इस संबंध में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज तथा नगर विकास विभाग द्वारा विचार-विमर्श कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+