यूपी में मैंगो पैक हाउस से आम उत्पादकों को मिलेगा लाभ: कृषि मंत्री
अमरोहा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मैन्गो पैक हाउस से आम उत्पादकों को लाभ मिलेगा। लगभग एक महीने तक आम को रख सकते हैं। इससे विदेशों में निर्यात करने में सहूलियत मिलेगी। दुनिया के देशों में अमरोहा के आम की धमक और बढ़ेगी। आम उत्पादकों की आय बढ़ेगी।

वह रविवार को शहर के कुरैशी मोहल्ला स्थित आम निर्यातक नदीम सिद्दीकी के आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में विकास का कीर्तिमान बन रहा है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। सरकार की मंशा है कि फल और सब्जियों को विदेशों तक भेजा जाए। ताकि किसानों और फल उत्पादकों की आय में बढ़ोत्तरी हो सके। मालूम हो कि औद्योनिक सहकारी और विपणन संघ हाफेड की ओर से मैंगो पैक हाउस बनाने की कवायद शुरू हो गई है। यह गुलड़िया रोड स्थित मंडी समिति परिसर में बनेगी। यहां पर आम उत्पादक अपने आम के विभिन्न किस्म को रख सकते हैं।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मैंगो पैक हाउस के निर्माण में नौ करोड़ से अधिक की लागत आएगी। सरकार ने रकम स्वीकृत कर दी है। प्रदेश के कई जगहों पर पॉली हाउस और ग्रीन हाउस से किसानों को लाभ मिलने लगा है। इससे उत्कृष्ट उत्पादकता हो रही है। उन्होंने बताया कि कृषि उत्पाद में कई ऐसे सामग्री हैं जो शीघ्र नुकसान हो जाते हैं। ऐसे में उनके रख रखाव बेहतर तरीके से हो।












Click it and Unblock the Notifications