ग्वालियर में रविवार रात मध्य प्रदेश पुलिस का माई ट्रैफिक माई सेफ्टी एप लॉन्‍च

ग्वालियर, 26 जुलाई। महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पूरी तरह मुस्‍तैद है तो सूबे की पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है. ग्वालियर में रविवार रात मध्य प्रदेश पुलिस का माई ट्रैफिक माई सेफ्टी एप लॉन्‍च किया है.

mp news

यह एप ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रुम में मध्‍य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लॉन्‍च किया. इसके साथ उन्‍होंने कहा कि ग्वालियर शहर में माई ट्रैफिक माई सेफ्टी एप महिला सुरक्षा पुख्ता करने में अहम रोल अदा करेगा.

बहरहाल, इस एप में शहरी परिवहन वाहन से जुडे ऑटो-टैक्सी रजिस्टर्ड होंगे. इनमें लगे क्यूआर कोड के जरिए महिलाओं को तत्काल सुरक्षा मिलेगी. वहीं, वाहन की लोकेशन, ट्रेवल हिस्ट्री और डाटा पुलिस के सामने हाजिर होगा.

ग्वालियर से हुआ आगाज

माई ट्रैफिक माई सेफ्टी की शुरुआत सबसे पहले ग्वालियर शहर से हुई है. इस एप में पुलिस शहर के सभी 9 हजार ऑटो टैक्सी को रजिस्टर्ड करेगी. पहले फेज में शहर के 3 हजार ऑटो टैक्सी रजिस्टर्ड हो चुके हैं. इन सवारी वाहनों पर जीपीएस (GPS) और क्‍यूआर कोडिंग सिस्टम (QR Coding System) लगे हैं.

महिला यात्री जब ऑटो या फिर टैक्सी में बैठेंगी उस दौरान क्‍यूआर कोड को मोबाइल में स्कैन करेंगी, तो एप के जरिए ऑटो-टैक्सी की पूरी जानकारी मोबाइल पर ही आ जाएगी. यही नहीं, महिला इसे अपने परिवार तक भेज सकती है. साथ ही खतरे की स्थिति देख महिला इस एप के अलार्म के जरिए पुलिस को सन्देश दे सकती है.

मध्‍य प्रदेश के गृह मंत्री ने कही ये बात

मध्‍य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि माई ट्रैफिक माई सेफ्टी एप के जरिए हमारी बहन-बेटी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी. एप में रजिस्टर्ड होने के बाद ऑटो और टैक्सी में आपराधिक तत्वों में डर होगा. इसके साथ ही शहर में चलने वाले अवैध आटो-टैक्सी भी आसानी से पकड में आएंगे. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर में पहल सफल होने के बाद इस एप को प्रदेश के अन्य महानगरों यानी पूरे प्रदेश में भी एप लांच करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+