Lucknow में समरसता संगोष्ठी में बोले अधिवक्ता- राष्ट्र निर्माण में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवध बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ता परिषद की ओर से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अवध अधिवक्ता परिषद की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता एस के कालिया वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय के द्वारा डॉ अंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में अमुल्य योगदान को विस्तार पुर्वक रेखांकित करते हुए कहा कि बाबा साहब के कार्यों की वजह से ही आज देश की एकता और अखंडता सुरक्षित है।
अधिवक्ता परिषद ने किया समरसता संगोष्ठी का आयोजन
आज अवध बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय लखनऊ के महामना सभागार में अधिवक्ता परिषद अवध के द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के 132वीं जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में समरसता संगोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात वन्देमातरम गायन के साथ भारत माता के चित्र पर माल्यर्पण करते हुए मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन अर्पित कर प्रान्त संयोजक अमरनाथ ने सांगठनिक परिचय व विषय प्रवेश कराकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
बाबा साहब के योगदान को याद किया गया
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एस के कालिया वरिष्ठ अधिवक्ता उच्चन्यायालय के द्वारा डॉ आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में अमुल्य योगदान को विस्तार पुर्वक रेखांकित किया। डॉ आंबेडकर द्वारा किये गए दूरदर्शी कार्यों से राष्ट्र की एकता व अखंडता अक्षुण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आनन्द मणि (अवध बार अध्यक्ष) के द्वारा डॉ अम्बेडकर के समरस समाज के निर्माण में किये गए कार्यों का गम्भीरता पूर्वक उल्लेख किया गया।
कई नामी अधिवक्ताओं ने रखे अपने विचार
अवध बार के महामंत्री मनोज मिश्र व अन्य वक्ताओं में देश रत्न सिन्हा वरिष्ठ अधिवक्ता, अशोक सिंह यादव द्वारा डॉ आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तिव पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के स्वागत अभिनन्दन समारोह में राजेंद्र कुशवाहा, आरती रावत, विनय मिश्र, अशोक यादव, राजेश बहल, सिद्धार्थ शंकर दुबे, अनिमेष उपाध्याय, नीलिमा जयसवाल, पायल सिंह, मीरा त्रिपाठी ने पुष्प गुच्छ देकर मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया।
ये नामी अधिवक्ता भी कार्यक्रम में रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी, अजय पांडेय, सूर्यप्रकाश सिंह, अनिल पांडेय, अमरेन्द्र त्रिपाठी(पूर्व महामंत्री अवध बार) विनोद शुक्ला, पीसी राय, डीसी त्रिपाठी, डॉ सुरेंद्र सिंह, सवित्र वर्धन सिंह, अशोक पांडेय, उमेश सिंह, प्रशांत सोनकर, रमेश बिंद, ओमकार निषाद, रविन्द्र प्रताप सिंह, हरिगोबिन्द उपाध्याय, आरपीएस चौहान, अमित मिश्र, ज्ञानसागर गुप्ता, प्रखर, पूजा, मीरा त्रिपाठी समेत सैकड़ों की संख्या में सम्मानित अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन युवा अधिवक्ता और परिषद के कार्यकर्ता हिमांशु वैश्य द्वारा किया गया एवं राष्ट्रगान के पश्चात संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन हुआ।












Click it and Unblock the Notifications