किसानों की मदद के लिए गांव में लगाए जाएंगे किसान,मित्र, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

इंदौर। किसानों को खेती की तकनीकी सलाह और कृषि से संबंधित शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के गांवों में कृषि मित्र नियुक्त किए जा रहे हैं। इनके चयन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू हो चुकी है।

Krishak friends will be appointed in villages, will have to apply before August 15

राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण स्तर पर कृषक तथा प्रसार तंत्र के बीच जीवंत संबंध स्थापित करने की दृष्टि से दो आबाद ग्रामों पर एक कृषक मित्र की नियुक्ति की जाएगी, जो स्वप्रेरणा से कार्य करने के लिए तैयार हों। परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास इंदौर ने बताया कि इसके लिए कृषक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या पंचायत सचिव के जरिए 15 अगस्त के पहले आवेदन किए जा सकते हैं।

कृषक मित्र के लिए आवश्यक है कि वह किसी भी शासकीय, र्द्धशासकीय, अशासकीय अथवा किसी लाभ के पद की सेवाएं प्राप्त नहीं कर रहा हो। संबंधित दोनों ग्रामों में से किसी एक का निवासी हो। स्वयं की कृषि भूमि हो। हाईस्कूल पास हो और आवेदक की न्यूनतम आयु 25 वर्ष हो। कृषक मित्र पर किसी भी प्रकार के आपराधिक प्रकरण में दोष सिद्ध ना हो। इस काम और पद के लिए 30 प्रतिशत महिला कृषकों को यथासंभव प्राथमिकता दी जाएगी। ग्राम सभा से अनुमोदन की कार्यवाही 15 अगस्त को की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि किसानों के लिए कृषि विभाग से संबंधित कई शासकीय योजनाएं हैं, जिनके बारे में ग्रामीणों को उचित जानकारी ही नहीं मिल पाती। कृषि विभाग का मैदानी अमला और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भी कई बार यह जानकारी गांव तक नहीं पहुंचा पाते। इस कारण कई पात्र और जरूरतमंद किसान भी सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यह कृषक मित्र किसानों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+