अब छोटे किसानों से आधुनिक खेती कराएगी सरकार, हरियाणा में जल्द शुरू होगी खास योजना
चंडीगढ़। हरियाणा में अब 'किसान मित्र' योजना जल्द शुरू होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि, हरियाणा सरकार अब छोटे किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए प्रेरित करेगी। और, किसानों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रत्येक गांव में 'किसान मित्र' तैनात किए जाएंगे। इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की। खट्टर मंगलवार को 'हरियाणा की बात' कार्यक्रम के जरिये लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। वहां उन्होंने कहा कि, प्रदेश में ज्यादातर किसान छोटी जोत वाले हैं। उनके हित में प्रदेश सरकार बहुत जल्द राज्य में 'किसान मित्र' योजना लागू करने जा रही है।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ऐसे किसान जागरूकता के अभाव में पांरपरिक तरीकों से ही खेती कर रहे हैं। ऐसे किसानों की मदद के लिए प्रत्येक गांव में किसान मित्रों को तैनात किया जाएगा। यह किसान मित्र प्रगतिशील किसान होंगे। यह किसान छोटी जोत वाले किसानों को न केवल वैकल्पिक कृषि के बारे में जानकारी देंगे बल्कि आधुनिक, बीज, फसल की बुआई से लेकर कटाई तक आधुनिक तकनीक के बारे में बताएंगे। खट्टर ने कृषि कानूनों को लेकर चल रहे गतिरोध पर साफ किया कि हरियाणा व केंद्र सरकार किसानों पर किसी तरह का दबाव बनाकर योजना को लागू नहीं करेगी। जो किसान के हित में होगा वही फैसला लिया जाएगा।

खट्टर ने हरियाणा के सभी किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के साथ जुडऩे की अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में कई कल्याकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी। प्रदेश की मंडियों में चल रही गेहूं खरीद पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए सीएम ने कहा कि मंडियों में अब तक 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। जिसमें से 53 लाख मीट्रिक टन की खरीद तथा 25 लाख मीट्रिक टन का उठान हो चुका है।
खट्टर ने कहा कि किसानों को सीधी अदायगी करने की योजना के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। अभी तक राज्य में किसानों को 2336 करोड़ की अदायगी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसियों तथा विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वह खरीदी गई गेहूं को मंडियों से उठाकर गोदाम तक पहुंचाने के कार्य को तेज करें।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications