OMG: इतनी हेरा फेरी! अनुपम खेर की तस्वीर लगे 500-500 के नोटों से खरीद लिया 2Kg सोना, हैरान कर देगा ये मामला
अपनी रोमांचक कहानी और बॉक्स ऑफिस पर सफलता से लाखों दिलों पर कब्ज़ा करने के करीब दो दशक बाद, लोकप्रिय फिल्म "खोसला का घोसला" 18 अक्टूबर को एक बार फिर जादू बिखेरने के लिए तैयार है। हालांकि, इसके बहुप्रतीक्षित री-रिलीज़ से पहले, फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर से जुड़ी एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। एक ऐसी विचित्र घटना, जिसकी कल्पना खेर ने भी कभी नहीं की होगी।
जी हां एक तरफ फ़िल्म खोसला का घोसला की री-रिलीज़ की खुशी तो वहीं दूसरी तरफ अपनी तस्वीर के साथ डेढ़ करोड़ की गफलत देखकर खुद अनुपम खेर हैरान हैं कि ये सब कैसे हुआ। आपको बता दें कि ये सच्ची घटना अहमदाबाद में नकली नोटों से असली सोना खरीदने की कहानी हैं, जहाँ जालसाजों ने एक बड़े कारोबारी से 2100 ग्राम सोने की डील की। उसके बाद उन्होंने उस कारोबारी को नकली नोट थमा दिए। इन नोटों पर गांधी जी की जगह अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई थी।

सोना खरीद की एक डील में 1.60 करोड़ रुपये की डील हुई थी। सोना लेने के लिए दिए गए 500 रुपये के नकली नोटों पर गांधी जी की तस्वीर की जगह अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई थी। बैंक में जिस तरह से करंसी की गडि्डयां बनाई जाती है। उसी प्रकार इन्हें व्यवस्थित तरीके से अरेंज किया गया था। इन गडि्डयों की सील पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बजाए स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। माणेक चौक के व्यापारी ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
हालांकि जब ये बात अनुपम खेर को पता चली तो उनकी हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। अपनी सोशल मीडिया पर उन्होंने हसी के ठहाकों के साथ नोटों की इस जालसाजी का जिक्र किया।
वैसे आपको बता दें कि ये फ़िल्म से जुड़ा कोई प्रोमशनल स्टंट नहीं हैं। जबकि ये असल वारदात हैं। लेकिन अपनी फोटो को लेकर करोड़ों रूपए की इस हेराफेरी का किस्सा अनुपम खेर के लिए ताउम्र तक याद रहेगा लेकिन फ़िल्म खोसला का घोसला का फिर से इतिहास दोहराने के लिए अनुपम खेर काफी उत्साहित हैं।












Click it and Unblock the Notifications