'बच्चों को मुफ्त शिक्षा और एन्टी टोबैको कॉम्पैन के लिए मेरे साथ जुड़े', संग्राम सिंह ने की लोगों से अपील
Sangaram Singh: भारत के धुरंधर पहलवान और युवा पीढ़ी में एक खास मुकाम बना चुके MMA जितने वाले इंडिया के पहले व्रेस्लर संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगो से अपील की हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी संस्था से जुड़कर इस नेक को करने में उनकी मदद कर सके ।
खिलाड़ी और एक अभिनेता होने के साथ संग्राम सिंह सामाजिक कार्यो में भी कार्यरत रहते हैं। हाल ही में संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन से पायल रोहतगी ने डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया और उसके बाद संग्राम सिंह की बड़ी बहन सुनीता देवी को डायरेक्टर नियुक्त किया गया।

अब उसी चैरिटेबल संस्था से जुड़ने के लिए संग्राम सिंह देश भर से लोगों से इस नोबल कॉज के लिये आगे आने की और साथ मे काम करने की अपील कर रहे हैं।
लोगों के सहयोग के साथ संग्राम सिंह इस संस्था को बड़ा बनाना चाहते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मिल सके। साथ ही एन्टी टोबैको कॉम्पैन को भी चलाकर लोगों में जागरूकता आ सके तांकि देश का हर बच्चा और नौजवान स्वस्थ भारत बनाने में मदद कर सके। मुम्बई से लेकर गुजरात और तमाम राज्यो में संग्राम सिंह की ये आवाज़ गूंज रही हैं। संग्राम सिंह जल्द ही डायरेक्टर नागराज मंजुले की फ़िल्म में एक खास किरदार निभाते हुए नजर आएंगे ।












Click it and Unblock the Notifications