सीएम भूपेश बघेल ने जांजगीर में 1083 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

जांजगीर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में 1083 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से 292.10 करोड़ रूपए के 419 कार्यो का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपए के 836 कार्यो का भूमि पूजन किया।वसीएम भूपेश बघेल ने कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1051 हितग्रहियो को सामग्री एवं अनुदान राशि के चेक का वितरण किया।

janjgir cm bhupesh baghel innaugrate many work

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंह देव, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थें। मुख्यमंत्री ने किसान सम्मेलन में जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 13.855 करोड़ रूपये के 18 कार्य, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 1.62 करोड़ रूपयें की लागत एक कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना - 12.431 करोड़ रूपयें के 26 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के 2.9 करोड़ रूपयें के 02 कार्य का लोकार्पण किया।

इसके अलावा लोकार्पण में आयुर्वेद विभाग 27 लाख रूपयें की लागत के कार्य, गृह निर्माण मंडल के 5.15 करोड़ रूपये के चार कार्य लोक निर्माण विभाग के 200 करोड रूपये के 24 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 3.26 करोड़ रूपयें के 08 कार्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 22.51 करोड़ रूपयें के 334 कार्यों शामिल है।

इसी प्रकार आज जिन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया उनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 31 करोड़ 49 लाख रुपए के 228 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 514.15 करोड रुपए की 68 कार्य, जल संसाधन विभाग के 19.235 करोड़ रूपए के 04 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के 1.21 करोड़ रूपयें के 03 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 15.56 करोड़ रूपयें के 12 कार्य शामिल है।

इसी प्रकार क्रेडा के 7.125 करोड़ रूपये के 132 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 139.420 करोड़ रूपयें की लागत के 370 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 89.045 करोड़ रूपये के 16 कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 3.710 करोड़ रूपयें की लागत के 03 कार्यों शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+