Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड में ITC सनराइज मसाले का कैंपेन जारी, एक्टिविटीज में महिलाओं ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

ITC सनराइज मसालों का कैंपेन झारखंड की राजधानी रांची में जोर शोर से चलाया जा रहा है। जिसका मकसद शुद्ध सनसाइड मसालों को हर घर की पसंद बनाते हुए रसोई तक पहुंचाना है।

Sunrise spices

भारतीय स्वाद की सबसे बड़ी जान यहां के मसाले हैं। इसी के चलते इनकी मांग दुनिया भर है। ऐसे में सबके पसंदीदा और शुद्ध मसाले यानी आईटीसी सनराइज मसालों का कोई मुकाबला नहीं है। अब झारखंड के लोग भी इसे अपना बनाएं, इसके लिए आईटीसी सनसाइज मसालों को राज्य में लॉन्‍च किया गया है। इसी कड़ी में सनराइज मसालों का एक कैंपेन झारखंड की राजधानी रांची में जोर शोर से चलाया जा रहा है। जिसका मकसद शुद्ध सनसाइड मसालों को हर घर की पसंद बनाते हुए देश के दूसरे इलाको में भी लोगों की रसोई तक पहुंचाया है। कंपनी की ओर से जारी कैंपेन में ग्राहकों को कई तरह के गिफ्ट हैंपर दिए गए।

प्‍याज को लेकर किया मह‍िलाओं ये टॉस्क

रांची और जमशेदपुर में जगह जगह मसाले के प्रोमोशन के साथ-साथ लोगों के लिए मनोरंजक एक्टिविटीज का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत 'प्‍याज का राज' में मह‍िलाओं को प्‍याज दिए गए और कहा गया कि देखते हैं कौन कितनी जल्‍दी छोटे-छोटे प्‍याज काट सकेगा। जिसका जितना बारीक प्‍याज होगा वही विनर होगा। जिन महिलाओं ने इसमें भाग लिया, उन्‍हें ह‍िट विनर के रूप में सम्मानित किया गया।

SUN RISE

यह एक्टिविटी शुक्रवार से शुरू हुई थी और सनराइज मसाले की ओर से रांची के मॉल, बाजार, सोसाइटी सहित कई जगह विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सात दिन के इस कार्यक्रम को जमशेदपुर में भी शुरू किया गया है। इस प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन आगामी शनिवार और रविवार को जमशेदपुर के हाईटेक मॉल में भी आयोजित किया जाएगा। इसी बीच टीवी कलाकार दिव्‍यंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाह‍िया ने भी मह‍िलाओं का उत्‍साहवर्धन किया।

कौन-कौन सी एक्‍ट‍िविटीज की गई

  • आलता लगाना
  • लकी व्‍हील
  • मसालेदार कलाकार
  • बेस्‍ट डिश सुपरह‍िट अवार्ड
  • फूड तंबोला
  • फूड टिप्‍स
  • पकवान पहचान

100 सालों का अनुभव

स्वाद के साथ-साथ औषधीय गुणों की वजह से भारतीय मसालों की विशिष्ट उपयोगिता रही है। और इसी विरासत को आगे बढ़ाने का काम आईटीसी सनराइज मसाले कर रहे हैं। पिछले 100 सालों से ज्यादा अनुभव लोगों को इन मसालों के जरिए अपने खाने में पसोसा जा रहा है। पश्चित बंगाल जो की अपनी खानपान की बेहद समृद्ध संस्कृति के लिए माना जाता है।

Sunrise spices

बता दें कि बंगाल की बंग भूमि से 1910 के दशक में कोलकाता में एक छोटी-सी दुकान से निकलकर आज सनसाइज मसाले हर घर के लिए क्वालिटी और लाजवाब स्वाद के साथ देश का अग्रणी ब्रांड बन चुका है। अब झारखंड के लोग भी इसी स्वाद से रूबरू हो रहे हैं।

ब्लेंडेड मसालों की लंबी रेंज

अपने सबसे बेहतरीन प्रोडक्ट को अब आईटीसी सनसाइज झारखंड लेकर आ रहा है। जो आपकी कुकिंग को जायकेदार कर देगा। सनराइज मसाले की 25 से भी ज्यादा ब्लेंडेड मसालों की लंबी रेंज है, जिसमें शाही गरम मसाला, आलू दम, चना मसाला, दाल तड़का मसाला, सब्जी मसाला और पाव भाजी जैसे मसाले शामिल हैं।

Sunrise spices3

आसान बन जाएगी कुकिंग

इन मसालों की मदद से आप एक से बढ़कर एक मजेदार और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार पाएंगे, वो भी बेहद आसानी से। क्योंकि इसका इस्तेमाल करने से ना आपको दूसरे मसाले की जरूरत होगा और ना कि कुछ पीसने। इन मसालों जरिए आपकी कुकिंग आसान होगी, क्योंकि यह कुछ ही मिनटों में अपने खाने के स्वाद को दोगुना कर देगा। और आईटीसी सनराइज मसाले की नैचुरल खुशबू दीवाना बना देगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+