हरियाणा के करनाल जिले में सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या 21 हजार बढ़ी, जानिए क्यों

करनाल, अगस्त 23। हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, करनाल जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक पिछले वर्ष लगभग 1,25,000 बच्चे थे जो कि इस वर्ष बढ़कर 1,46,046 हो गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। ये इजाफा 21 हजार बच्चों का है।

school

प्राइवेट स्कूलों की मोटी फीस अभिभावकों पर पड़ी भारी

दरअसल, प्राइवेट स्कूलों द्वारा मोटी राशि की मांग के चलते अभिभावकों को सरकारी स्कूलों की तरफ रुख किया है। सरकारी स्कूलों में दाखिलों का मुख्य कारण कोरोना में निजी स्कूल संचालकों द्वारा मोटी फीस वसूलना भी रहा है। अभिभावकों का मानना है कि लाकडाउन के दौरान स्कूल बंद रहने के बावजूद निजी स्कूलों ने फीस कम करने की बजाए बढ़ा दी और वसूली के लिए दबाव भी बनाया गया। निजी स्कूलों के इस रवैये के कारण अभिभावकों ने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाया है।

स्कूल खुलने के साथ अभिभावकों को फीस का तनाव

कक्षा 6 से 12वीं तक विद्यार्थी स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने के साथ अभिभावकों की भी परेशानी सामने आई है। स्कूल चालू होने की सूचना पर जब निजी स्कूलों ने अभिभावकों को मोटी राशि का बिल थमाया। इसी के चलते अभिभावकों द्वारा फीस में छूट मांगने पर भी रियायत नहीं दी गई। नाराज अभिभावकों ने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाना आसान समझा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+