यूपी: कोविड से प्रभावित बच्चों की मदद के लिए स्कूलों के सूचना पट पर लिखे जाएंगे प्रमुख हेल्पलाइन नंबर

हाथरस। कोरोना संक्रमण महामारी में तमाम बच्चों के अभिभावक खत्म हो गए। कोविड से प्रभावित हुए बच्चों के बारे में मदद करने के लिए सरकार के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। अब स्कूलों में सूचना पट पर महत्वपूर्ण अधिकारियों के नंबर अंकित किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Helpline numbers will be written on notice board of school to help covid affected students

स्‍कूल की सूचना पट पर प्रमुख हेल्‍पलाइन नंबर लिखे जाएंगे
कोविड प्रभावित बच्चों की मदद के लिए स्कूलों के सूचना पट पर प्रमुख हेल्पलाइन नंबर लिखे जाएंगे। इसे लेकर शासन से आए फरमान के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों पत्र जारी कर निर्धारित नंबरों को सूचना पट पर लिखवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता या कानूनी अभिभावक कोविड की बीमारी के दौरान अस्पताल में हैं। या आइसोलेशन में हैं या फिर उनकी मृत्यु हो गई हो और उनके बच्चों की देखभाल करने वाला कोई न हो तो ऐसे बच्चों की मदद निर्धारित नंबरों पर फोन करके की जा सकती है।

अभी खत्‍म नहीं हुआ है कोरोना का खतरा
कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। अब रक्षाबंधन का त्यौहार खत्म हो जाने के बाद संक्रमण का खतरा न बढ़ जाए। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सचेत हैं। अब एक बार फिर से जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक व प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड की एनटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराइ्र जाएंगी। क्याेंकि त्यौहार पर दूसरे राज्य व शहरों से तमाम लोग त्यौहार को मनाने के लिए आए थे।

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों के सूचना पट पर महत्वपूर्ण नंबर अंकित कराए जाने के निर्देश दिए गए है। हेड मास्टरों को जल्द से जल्द विद्यालयों के सूचना पट पर नंबर अंकित कराने होंगे।
शाहीन,बीएसए, हाथरस।

यह नंबर होने हैं अंकित
- जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी 7518024067
- बाल कल्याण समिति हाथरस 9411852333
- ‌महिला हेल्प लाइन 181
- चाइल्ड हेल्प लाइन 1098

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+