हरियाणा में अब गुरु तेग बहादुर के नाम पर होगा यमुनानगर मेडिकल कॉलेज, ऐसे कार्यक्रम भी होंगे

यमुनानगर। हरियाणा में यमुनानगर मेडिकल कॉलेज श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर होगा। सरकार यहां सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित करवाएगी। जनसंपर्क सूचना विभाग ने बताया कि, हरियाणा सरकार 9वें सिख गुरु के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए यमुनानगर में मेडिकल कॉलेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखेगी। उनका 400वां प्रकाशपर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। एक मई 2021 को सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर तैयार कॉफी टेबल बुकलेट जारी करेगी।

Guru Tegh Bahadur Ji

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि, इस ऐतिहासिक उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में यह जानकारी दी। इस दौरान खेल एवं युवा मामले के राज्य मंत्री संदीप सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा श्री गुरु तेग बहादुर जी के साथ एक विशेष बंधन साझा करता है। जींद जिले को उनकी राजधानी के रूप में जाना जाता है। यहां के लोहगढ़ तक उन्होंने यात्रा की थी। राज्य के युवाओं को श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि 400वें प्रकाश उत्सव पर जिस यात्रा का आयोजन किया जाएगा, उसमें गुरु से जुड़े हरियाणा के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थानों को शामिल किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+