हरियाणा: चरखी दादरी में बनेगा लघु सचिवालय, डिप्टी CM ने दिलाए करोड़ों रु, जजपा कार्यकर्ता मना रहे खुशी
चरखी दादरी। हरियाणा में चरखी दादरी जिले से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विशेष लगाव है। यह क्षेत्र जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला की कर्म भूमि रही है। इसलिए दादरी के विकास को लेकर दुष्यंत चौटाला जी सदैव गंभीर रहते हैं। आज जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। जिले के लघु सचिवालय के नए भवन के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा राजस्व मंत्री दुष्यंत चौटाला ने 72 करोड़ 7 लाख 58 हजार रुपये की राशि जारी करवाई है।

जल्द ही दादरी में लघु सचिवालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे सभी प्रशासनिक सेवाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी और आम जन को बड़ी सुविधा मिलेगी। लघु सचिवालय भवन निर्माण की घोषणा होने पर बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला के दादरी आवास पर जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका के नेतृत्व जजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर कर खुशी जताई तथा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता धर्मराज फौगाट, दादरी हलकाध्यक्ष राजेश फौगाट, युवा अध्यक्ष रविद्र सांगवान, सूरज बेनिवाल, सुनील सुहाग, धर्मेन्द्र घिकाड़ा, संजीव चरखी, अमित खातीवास, मोनू छिल्लर, सतेंद्र दातौली, विनोद मौड़ी इत्यादि उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications