हरियाणा: मॉडल संस्कृति स्कूलों में बनेंगी लैंग्वेज लैब, जरूरी जानिए शिक्षा विभाग की ये पहल
कुरूक्षेत्र. धर्मनगरी के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की भाषा पर पकड़ मजबूत हो। विद्यार्थी हिंदी और अंग्रेजी के साथ संस्कृत में भी निपुण हो। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में लैंग्वेज लैब बनाई जा रही है। यहां के स्मार्ट क्लास रूम में बनने वाली लैब में विद्यार्थी हेडफोन लगाकर आनलाइन लेक्चर सुनेंगे। जिले में पांचों खंडों में एक-एक माडल संस्कृति स्कूल बनाए गए है।

जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने कहा कि इस प्रणाली से विद्यार्थी को भाषा ज्ञान लेने में आसानी रहेगी। लैंग्वेज लैब में भाषा को लेकर विशेषज्ञ आनलाइन लेक्चर देंगे। विद्यार्थी इनको हेड फोन से सुन पाएंगे। इससे एक्रागता बनेगी। उन्होंने बताया कि कई विद्यार्थी ऐसे हैं। जिनकी हिंदी भाषा पर पकड़ कम है। विद्यार्थी स्कूल में बोलचाल के लिए जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं उनमें अधिकांश शब्द का गलत उच्चारण किया जाता है। इसके चलते शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों की भाषा पर मजबूत पकड़ करने के लिए माडल संस्कृति स्कूलों में लैंग्वेज लैब बनाने का निर्णय लिया गया है।
लैब में रखे जाएंगे 20 कंप्यूटर
माडल संस्कृति स्कूलों में तैयार होने वाली लैब में 20-20 कंप्यूटर रखे जाएंगे। लैब में एक साथ 20 विद्यार्थी बैठकर अपनी रूचि अनुसार भाषा का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। लैब में सभी भाषाएं आनलाइन लेक्चर के माध्यम से सिखाई जाएंगी। विद्यार्थी हेडफोन के माध्यम से सुन सकेंगे।
अंग्रेजी माध्यम से होनी है पढ़ाई
जो स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है। यहां अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जाएगा। स्कूलों में आने वाले अधिकतर विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से संबंध रखते है। इस वजह से इनकी अंग्रेजी भाषा पर पकड़ कमजोर होती है। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान न होने से विद्यार्थी में आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। ऐसे में विद्यार्थी प्रतियोगिता में पिछड़ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications