अब हरियाणा की गोशालाओं में होंगे सौर ऊर्जा संयंत्र, किसानों के लिए खाद भी बनेगी

चंडीगढ़। हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इनमें सौर ऊर्जा संयंत्र, जैव-गैस संयंत्रों की स्थापना और जैविक खाद का उत्पादन करने की व्यवस्था की जाएगी। कृषि मंत्री मंगलवार को यहां हरियाणा गौ सेवा आयोग की 18 वीं बैठक की अध्यक्षता रहे थे। दलाल ने गौ सेवा आयोग के सदस्यों से आग्रह किया कि गोबर से जैविक खाद बनाने के लिए गौशालाओं में वर्मी-कम्पोस्टिंग के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि बागवानी विभाग इस जैविक खाद को खरीद सके।

Haryana Agriculture and Farmers Welfare Minister Jayaprakash Dalal announced- Solar power plants set will be in cowsheds

इससे जहां जैविक खेती को बढ़ावा भी मिलेगा वही जमीन की उर्वरा शक्ति भी बढेगी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश भर में लगभग 624 गौशालाएं हैं जिनमें 4 लाख 50 हजार गौवंश का पालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 335 गौशालाओं में सोलर पावर प्लांट लगाए गए तथा दूसरे चरण में 225 गौशालाओं में प्लांट लगाए जाएंगे। बैठक के दौरान मंत्री ने शहरी स्थानीय निकाय व ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में उनकी क्षमता के अनुसार रखा जाए।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गौशालाओं जायजा लिया जाए । बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग, सचिव डॉ कल्याण सिंह मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+