आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना: ज्यादा बेटियां पैदा हों, इसलिए हरियाणा सरकार ने शुरू की थी ये योजना, लें फायदा

हिसार। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना बालिकाओं की समृद्धि, सर्वांगीण विकास तथा समाज में पुरा मान-सम्मान दिलाने की दिशा में शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना को 22 जनवरी 2015 से लागू किया गया था। पिछले छह वर्षों में सैकड़ों बेटियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। मगर अभी भी कई लोगों या परिवार को योजना की जानकारी ही नहीं है। योजना का प्रचार प्रसार भी सरकारी विभागों ने खूब किया मगर अभी भी कई लोग अछूते हैं। ऐसी ही बेटियों को योजना में शामिल करने के लिए एक बार फिर से महिला एवं बाल विकास विभाग प्रयास कर रहा है।

haryana govt this scheme is a boon for daughters, people getting benefits for six years

योजना में यह मिलता है लाभ
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति या बीपीएल परिवार में पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की राशि बॉन्ड के माध्यम से प्रदान की जाती है। योजना के तहत दूसरी व तीसरी बेटी किसी भी वर्ग से संबंधित हो, उनको भी 21-21 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन के तौर पर दी जाती है। बशर्तें की तीसरी बेटी का जन्म 24 अगस्त 2015 के बाद हुआ हो। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र तथा रिहायशी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

स्तन पान कराने वाली महिलाएं भी लें लाभ
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभाग द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं को विभिन्न चरणों के माध्यम से 5 हजार रुपये की राशि नगद प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत गर्भधारण का पंजीकरण कराने पर पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये, कम से कम एक प्रसव जांच कराने पर दूसरी किस्त में दो हजार रुपये तथा बच्चे के जन्म का पंजीकरण करवाने उपरांत तीसरी किस्त में दो हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+