छोटे किसानों को सरकार ने दी बड़ी राहत, अब 2 एकड़ से कम खेत वाले भी ले सकेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने नियमों में संशोधन करते हुए अब दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को भी ट्यूबवेल कनेक्शन देने की सुविधा प्रदान कर दी है। इस पर लंबे समय से राजनीति हो रही थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के इस फैसले से लाखों छोटे किसानों को लाभ मिलेगा।

haryana govt Big relief to farmers, now they will be able to get tubewell connection

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए तय नियमों में संशोधन किया है। निगम ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए कम से कम दो एकड़ से ज्यादा जमीन होने की शर्त हटा दी है। अब वे किसान भी ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिनके हिस्से में दो एकड़ से कम जमीन आती है।

नियम में बदलाव करने से उन किसानों को ज्यादा फायदा होगा, जो छोटी जोत में सब्जी या फलों की पैदावार करते हैं। ज्यादा पानी की जरूरत होने के बावजूद पुराने नियम के चलते किसानों को कनेक्शन नहीं मिल पा रहे थे। इसके अलावा वे किसान परिवार भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे जिनके पास पांच या छह एकड़ जमीन है, लेकिन हिस्सेदार ज्यादा होने के कारण एक के खाते में दो एकड़ जमीन की शर्त पूरी नहीं हो रही थी।

VIDEO: गुड़गांव में भारी वर्षा, निचले इलाकों में जलभराव, हाईवे जाम, कहीं-कहीं कमर तक पानी

नए ट्यूबवेल कनेक्शन के अलावा जिन किसानों ने पहले कनेक्शन अप्लाई किया हुआ है और इस दौरान किसान की मौत हो जाती है तो उसके कानूनी वारिस के नाम पर कनेक्शन जारी किया जा सकेगा। डिवीजन दो के कार्यकारी अभियंता रवींद्र कालीरामणा ने बताया कि छोटे किसानों को योजना का लाभ देने के लिए जमीन की शर्त में संशोधन किया गया है। बता दें, किसान लंबे समय से छोटे किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने की मांग कर रहे थे। अब इन किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। इससे उनकी उत्पादकता पर फर्क पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+