हरियाणा सरकार सोनीपत में स्थापित कराएगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
सोनीपत। हरियाणा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खुलेगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में बुधवार को प्रस्ताव रखा गया। राज्य के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि, हरियाणा सरकार राज्य में अत्याधुनिक खेल विश्वविद्यालय बनवाने की तैयारी में है। इसके लिए हरियाणा खेल विश्वविद्यायल विधेयक-2021 विधानसभा में तब रखा, जब सरकार ने 8 मार्च को खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने से संबंधित एक विधेयक को 'केंद्र की कुछ आपत्तियों' के बाद वापस ले लिया था।

खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने के विधेयक के तहत सोनीपत के राई में खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाना था। हरियाणा के तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज ने सितम्बर 2019 में घोषणा की थी कि इस प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलाधिपति (चांसलर) कपिल देव होंगे। इस नये प्रस्ताव पर गुरूवार को चर्चा की जाएगी जिसमें सरकार द्वारा उठायी गयी आपत्तियों को हटा दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications