हरियाणा: सरकार का बड़ा ऐलान- 42 लाख किसानों को हजारों करोड़ की आर्थिक मदद

चंडीगढ़। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार किसानों के लिए कोई न कोई नया फैसला ले ही रही है। इस बार फिर सरकार किसान कल्याण की योजनाओं पर सरकारी खजाना लेकर आई है। सरकार ने राज्य के 42 लाख किसानों को करीब 11 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की बात कही है. राज्य सरकार का कहना है कि चाहे वो प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना हो, फसल बीमा योजना हो, भावांतर भरपाई योजना हो या फिर प्राकृतिक आपदा से खराब होने वाली फसल का मुआवजा हो सभी योजनाओं के तहत किसानों को हर तरह से मदद की है.

Haryana: Governments big announcement – ​​financial help of thousands of crores to 42 lakh farmers

राज्य सरकार का दावा
राज्य सरकार का आगे कहना है कि प्रभावित किसानों को त्वरित लाभ दिए गए हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किसान कल्याण की इन योजनाओं के क्रियान्वयन की स्वयं मानीटरिंग कर रहे हैं. बताते चले कि दिल्ली और हरियाणा बार्डर पर पिछले 7 महीनों से लगातार चल रहे किसान आंदोलन का स्वरूप भी अब बदलता दिखाई दे रहा है।

42 लाख किसानों तक पहुंचेगी करोड़ रुपये की सहायता
खबरों की मानें तो गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के वक्त सीएम खट्टर ने पिछले दिनों इस आंदोलन को कांग्रेस की राजनीति से प्रेरित बताते हुए वास्तविक किसानों के कल्याण की योजनाओं को लागू करने पर जोर दिया है. इसमें 42 लाख किसानों को सरकार अब तक 10 हजार 673 करोड़ रुपये की सहायता पहुंचा चुकी है।

Haryana: Governments big announcement – ​​financial help of thousands of crores to 42 lakh farmers

PM किसान योजना के तहत इतने किसानों को मिला लाभ
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 19 लाख 42 हजार किसानों को सरकार ने 2595 करोड़ रुपये की सहायता पहुंचाई है. इसी के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राज्य के 18 लाख 15 हजार किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है, जिन्हें 3961 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया है. तो वहीं, प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर BJP और जजपा गठबंधन की सरकार ने 2765 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रभावित किसानों को दिया है। इसमें पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित वह मुआवजा भी है, जो किसानों को नहीं मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+