हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था होगी और पुख्ता, सरकार ने जारी किया यह व्हाट्सएप नम्बर

चंडीगढ़। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने के लिए खट्टर सरकार लगातार कदम उठा रही है। अब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकार ने हरियाणा में महिलाओं के लिए सहायता के लिए व्हाट्सएप नम्बर जारी किया है। प्रदेश की महिलाएं अब इमरजेंसी में 9478913181 नम्बर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत कर सकेंगी। अभी तक महिलाएं हेल्प लाइन नम्बर 181 पर ही काल कर सकती थीं।

Haryana government has released WhatsApp number for help to women, Women of the state can now complain on 9478913181 in emergency

पंचायती राज संस्थाओं में 50% पद रिजर्व
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिला शक्ति पर बात करते हुए कहा कि, महिलाओं के उत्थान के लिए हरियाणा सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि, महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज बड़ी चिंता केवल महिलाओं की सुरक्षा ही है। महिलाओं के प्रति अत्याचार के मामलों से निपटने के लिए सख्त कानून बनाये गए हैं। कानून अपना काम करता ही है।

मुख्यमंत्री बोले कि, अपराधों पर केवल कानून से ही नियंत्रण नहीं किया जा सकता। ऐसे अपराधों पर संस्कारों और सुविचारों से भी काफी हद तक अंकुश लग सकता है। उन्होंने कहा कि मां से बढक़र कुछ नहीं। मां है तो सब कुछ है। उन्होंने अपना संस्मरण सुनाते हुए कहा कि मेरी मां ने मुझे सपोर्ट न किया होता तो आज मैं यहां न होता। इससे पूर्व महिला एवं वाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा में कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार ने बहुत अच्छे कदम उठाए हैं।

सबसे पहले केरोसिन मुक्त हुआ हरियाणा
मुख्यमंत्री ने कहा- ''हरियाणा देश का पहला राज्य है जो सबसे पहले केरोसिन मुक्त हुआ है। यह यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की योजना और जनहितैषी सोच के चलते ही सम्भव हो पाया है। हरियाणा में केंद्र सरकार की योजना से 820572 निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन दिए गए। इससे महिलाओं को रसोई में चूल्हे के धुएं से निजात मिली है। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने बड़े ही भावुक शब्दों के साथ महिला शक्ति को नमन किह। उन्होंने अपने भावों को उनकी धर्मपत्नी द्वारा लिखी गई कविता 'मैं भारत की बेटी' पढ़कर मातृशक्ति की महिमा के बारे में बताया।

Haryana government has released WhatsApp number for help to women, Women of the state can now complain on 9478913181 in emergency

कई एमओयू साइन किए
महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों के लिए सरकार द्वारा कई समझौते साइन किए गए हैं। इसकी जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली। एक अधिकारी ने कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने कई एमओयू साइन किए। मॉडल क्रेच के समझौते के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के लिए कैलाश सत्यार्थी के एनजीओ से समझौता किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+