ग्राम दर्शन पोर्टल के जरिए घर बैठे दूर होंगी लोगों की समस्याएं, जानिए हरियाणा सरकार की यह नई सुविधा
चंडीगढ़। हरियाणा में अब ग्राम दर्शन पोर्टल के जरिए ग्रामीणों की समस्याएं घर बैठे ही दूर होंगी। रोहतक के डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने ग्राम दर्शन पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों को अगर कोई शिकायत है या फिर कोई सुझाव देना है तो कहीं जाने की जरूरत नहीं। रोहतक के डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने ग्राम दर्शन पोर्टल की जानकारी दी।

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि, ग्राम दर्शन पोर्टल विकास कार्यो में ग्रामीणों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल में विकास कार्यों संबंधी कोई भी प्रस्ताव सीधे सरकार को दिया जा सकता है। साथ ही लोग गांव के विकास कार्य संबंधित शिकायत भी इसमें दे सकते हैं। केवल वही आवेदक इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकेगा, जिसका परिवार पहचान पत्र होगा।
घर बैठे ही दूर होगी समस्या
कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि ग्रामीणों को अगर विकास कार्यों से जुड़ी कोई शिकायत है या फिर कोई सुझाव देना है तो कहीं जाने की जरूरत नहीं। लैपटाप या मोबाइल उठाइए और ग्राम दर्शन पोर्टल खोलिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 23 जुलाई को ग्रामीणों के विकास कार्यों संबंधी सुझाव और शिकायतों के लिए आनलाइन पोर्टल ग्राम दर्शन लांच किया है। कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि विभागाध्यक्ष अपने विभाग के कार्यो की प्राथमिकताएं तय करेंगे, ताकि ग्रामीणों द्वारा दर्ज की गईं शिकायतों और सुझावों का निवारण विभाग की प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।

सीएम विंडो से लिंक होंगी शिकायतें
कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा ग्राम दर्शन पोर्टल पर की जाने वाली शिकायतों को सीएम विंडो के साथ लिंक किया जाएगा, ताकि शिकायतों का दोहराव न हो। ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल अपने स्थाई निवास के गांव, जो परिवार पहचान पत्र में दर्ज हो के संबंध में ही शिकायत या सुझाव दे सकेगा।
एसएमएस से मिलेगी स्टेटस की जानकारी
कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि पोर्टल पर सुझाव या शिकायत दर्ज करते ही एक आईडी जेनरेट होगी, जो आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही आवेदक को समय-समय पर कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के जरिये मिलती रहेगी। पोर्टल पर आवेदक न्यूनतम 50 अक्षरों में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आवेदक को ग्राम दर्शन पोर्टल पर कम से कम 50 अक्षरों में अपनी बात कहनी होगी। इसके अलावा आवेदक फोटो अपलोड करके अपनी समस्या या सुझाव सरकार के समक्ष रख सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications