हरियाणा में किसानों को राहत, अब 2 एकड़ से कम जमीन वाले भी ट्यूबवेल कनेक्शन ले सकेंगे

जींद. जिन किसानों के पास 2 एकड़ जमीन से कम है, अब वह भी ट्यूबवेल कनेक्शन ले सकेंगे। बिजली निगम की तरफ से ऐसे किसानों को बड़ी राहत देते हुए 2 एकड़ से कम जमीन वालों को कनेक्शन ना देने की शर्त को हटा दिया है। जिससे प्रदेश भर में काफी किसानों को फायदा होगा। जींद शहर व आसपास के गांवों के काफी संख्या में सब्जी उत्पादक किसान हैं, जिनके पास 2 एकड़ से कम जमीन है। यह किसान बिजली कनेक्शन नहीं ले पा रहे थे।

 Haryana: farmers with less than 2 acres of land will be able to take tubewell connection

अमरहेड़ी गांव के किसान हवा सिंह जिनके पास आधा एकड़ जमीन है। वह ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए कई बार बिजली निगम अधिकारियों के पास जा जा चुके थे। हर बार उन्हें जवाब मिलता कि 2 एकड़ जमीन से कम वालों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा सकता। हवा सिंह महज आधा एकड़ जमीन से ही सब्जी उगाकर सालाना तीन से चार लाख रुपये कमाते हैं। पारंपरिक खेती कर एक किसान 5 से 6 एकड़ में भी इतना नहीं कमा पाता। किसान हवा सिंह ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि कि वह ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए कई बार सिफारिश लगवा चुका था। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। सरकार के इस नियम से उसके मन में टीस थी कि कम जमीन वाले ने क्या कसूर किया है। उसे भी कनेक्शन मिलना चाहिए। अब वह ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अप्लाई करेगा।

आवेदक की मौत पर परिवार का दूसरा सदस्य ले सकता कनेक्शन
अगर किसी ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है और किसी कारणवश उसकी मौत हो जाती है तो परिवार में किसी दूसरे सदस्य के नाम कनेक्शन देने को लेकर असमंजस थी। इस बारे में गाइडलाइन भी स्पष्ट नहीं थी। परिवार के दूसरे सदस्य के नाम कनेक्शन दे या ना दे इसको ला लेकर अधिकारी भी सर्फर्स नहीं थे। बिजली निगम की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर परिवार के सदस्य की मौत हो जाती है तो उसकी जगह पर परिवार के दूसरे सदस्य के नाम से कनेक्शन जारी किया जा सकता है। उस सदस्य के नाम जमीन होनी चाहिए।

बिजली निगम जींद सर्कल अधीक्षक अभियंता श्यामवीर सैनी ने बताया कि ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए न्यूनतम 2 एकड़ की शर्त को बिजली निगम ने हटा दिया है। अब कोई भी किसान जिसके नाम कितनी भी कृषि योग्य भूमि है, वह कनेक्शन ले सकता है। वही अगर किसी परिवार के सदस्य जिसने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ था, उसकी मौत हो जाती है, उसकी जगह परिवार के दूसरे सदस्य के नाम से ट्यूबवेल कनेक्शन लिया जा सकता है। इस संबंध में गाइडलाइन मांगी थी। जो मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+