हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लॉन्च किया नया सॉफ्टवेयर, श्रमिकों के कल्याण के लिए कही यह बात

चंडीगढ़, जून, 15: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है, जहां भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े पंजीकृत मजदूरों को उनकी योजनाओं का लाभ 'फर्स्ट-इन, फर्स्ट-आउट' यानी हले आओ, पहले पाओ (प्रथम आवेदन का समाधान पहले) के आधार पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि 'हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड' द्वारा तैयार किया गया 'सेंट्रल प्रोसेसिंग सिस्टम' का सॉफ्टवेयर मजदूरों के कल्याण में मील का पत्थर साबित होगा।

Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम जिनके पास श्रम एवं रोजगार का प्रभार भी है मंगलवार को 'सेंट्रल प्रोसेसिंग सिस्टम' को लॉन्च करने के बाद श्रम विभाग तथा बोर्ड के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्रम एवं रोजगार विभाग के राज्य मंत्री अनूप धानक भी उपस्थित थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस 'सेंट्रल प्रोसेसिंग सिस्टम' से जहां कार्य में पारदर्शिता आएगी, वहीं भ्रष्टाचार पर भी नकेल कसी जा सकेगी।

उन्होंने नए सिस्टम को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां अपने पंजीकृत श्रमिकों को दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। जो श्रमिक पहले आवेदन करेगा उसके आवेदन पर पहले एक्शन लिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि अधिकारियों में काम का ऑटोमैटिक समान बंटवारा होगा, 'पिक एंड चूज' की नीति पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी एक माह तक उस आवेदन पर एक्शन नहीं लेता है तो जांच में लापरवाही मिलने पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने नए सिस्टम को विभाग का ट्रांसफॉर्मेशन बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 'हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड' द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर का देश में उसी तरह अनुकरण किया जाएगा जिस प्रकार 'लाल-डोरा मुक्त गांव' अभियान को अपनाया गया है। श्रम एवं रोजगार विभाग के राज्य मंत्री अनूप धानक ने बोर्ड द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन सिस्टम के लिए उपमुख्यमंत्री की सोच को मजदूरों के हित में बताया और कहा कि पंजीकृत श्रमिक एक गरीब तबके से होते हैं, इस सॉफ्टवेयर से उनको योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। उन्होंने कोविड-19 के दौरान श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए किए गए कार्य की सराहना भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+