'2022 तक हर घर नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का हरियाणा के सीएम का लक्ष्य'

चंडीगढ़। शहर रानियां व गांव केहरवाला मे भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा प्रतिभा वूमेन वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से ग्राम कार्य योजना पर आधारित फेसिलिटेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए उपमंडल अभियंता कालूराम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जहां पूरे भारतवर्ष में हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य 2024 तक करना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पूरे प्रदेशवासियों को 2022 तक हर घर नल से निर्धारित गुणवत्ता वाला पर्याप्त मात्रा में जल पहुंचाने का लक्ष्य रखे हुए हैं।

Haryana CM plans for clean water for every home upto 2022

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत केवल घरों में जलापूर्ति करना ही नहीं है, जल स्त्रोतों की देखभाल व रखरखाव तथा गंदे पानी की निकासी का प्रबंधन भी किया जाएगा। प्रशिक्षण दौरान खंड संसाधन संयोजक डा. बलदेव राज ने कहा कि ग्रामीण समुदाय द्वारा आवश्यकता के आधार पर विभाग की सहायता से ग्राम कार्य योजना का निर्माण किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभा वूमेन वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष बिमला सिवर ने बताया कि सरकार द्वारा वर्ष 2022 तक गांव की जलापूर्ति पूरे तौर पर पंचायतों व ग्राम जल सीवरेज समितियों को हस्तांतरित करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे पास केवल पीने का एक फीसद से भी कम पानी रह गया है यदि हमने इसको नहीं संभाला तो हमारी आने वाली पीढि़यां पीने वाले पानी के लिए तरसेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम दौरान कम्युनिटी मोबिलाइजर कांता, सुमन देवी व जयवीर उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+