हरियाणा: CM खट्टर ने करनाल को दी 5 परियोजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या होगा करोड़ों रुपयों से?

करनाल। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल को 5 परियोजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं पर 15 करोड़ 72 लाख रुपए खर्च हुए। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं का चंडीगढ़ मुख्यालय से उद्घाटन किया। इस बारे में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी। सैनी कहा कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से करनाल जिले की पांच परियोजनाओं का उद्घाटन करके 15 करोड़ 72 लाख 58 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। इन विकास कार्यों को लेकर जिला स्तर पर सुबह लघु सचिवालय परिसर में सांसद नायब सिंह सैनी द्वारा उद्घाटन किया गया।

Haryana: CM Manohar Lal Khattar inaugurated 5 projects in Karnal

सांसद नायब सैनी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कोरोना के संकट काल के दौरान भी प्रदेश में विकास की गति को रुकने नहीं दिया है और इस वर्ष का बजट भी विकास कार्यो को बढ़ावा देने वाला पेश किया गया है। इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविद्र कल्याण, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, नीलोखेडी के विधायक धर्मपाल गोंदर, मेयर रेनूबाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सुखीजा व उपायुक्त निशांत कुमार यादव उपस्थित रहे।

इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन
सांसद सैनी ने बताया कि, जिले की पांच परियोजनाओं में से विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा एक करोड़ 21 लाख 26 हजार रुपये की लागत से कलामपुरा गांव में सामुदायिक केन्द्र बनवाया गया है। एक करोड़ 22 लाख 75 हजार रुपये की लागत से निसिग खंड के गांव जाम्बा में स्टेडियम बनवाया गया है। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग द्वारा घरौंडा खंड के गांव बरसत में पांच करोड़ 21 लाख 96 हजार रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा चार करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से सेक्टर 16 करनाल में सामुदायिक केंद्र का भवन बनवाया गया है।

सांसद नायब सैनी ने बताया कि असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव जुंडला में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण करवाया गया। इस सब स्टेशन के निर्माण पर तीन करोड़ 13 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। सब स्टेशन के बनने से आसपास के क्षेत्र में अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस सब स्टेशन को 132 केवी सब स्टेशन जुंडला से 200 मीटर लम्बी 33 केवी लाइन से जोड़ा गया है।

घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से घंरौडा विधानसभा के क्षेत्र के गांव बरसत में करीब पांच करोड 22 लाख रुपये की लागत से बनी पीएचसी का उद्घाटन किया। यह इस क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग थी जोकि आज पूरी हो गई है। उन्होनें कहा कि पीएचसी का भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है।
विधायक धर्मपाल नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से आज नीलोखेडी विधानसभा क्षेत्र के गांव जाम्बा में करीब एक करोड 23 लाख रुपये की लागत से बने खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। यह गांव के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+