हरियाणा में अब कार और 4 मंजिला मकान वाले भी माने जाएंगे गरीब, CM ने बताए गरीबी के नए मापदंड

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गरीबी को लेकर नए मापदंड बताए हैं। जिसके अनुसार, हरियाणा में अब कार और 4 मंजिला मकान वाले भी गरीब माने जाएंगे। यह बात खुद मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कही। उन्‍होंने कहा कि, राज्‍य में एक लाख 80 हजार रुपये की सलाना आय वाले लोग राज्‍य में गरीब की श्रेणी में आएंगे, भले ही उनके पास कार या चार मंजिला मकान हो।

Haryana CM Khattar says- Car and house owners will also now be considered poor

ऐसी कमाल की घोषणाएं की गईं
मुख्यमंत्री ने विपक्षियों का जिक्र करते हुए कहा कि, हमें जातिवादी व्यवस्था से ऊपर उठकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की फिक्र करनी होगी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि, अब हर जिला मुख्यालय पर 200 बेड के अस्पताल बनाएंगे। फिलहाल 10 जिले ऐसे हैं जहां 100 बेड के अस्पताल होंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि, हम हर जिला मुख्यालय पर 200 बेड के अस्पताल बनाएंगे, 10 जिले ऐसे हैं, जहां 100 बेड के अस्पताल हैं। नूंह में सबसे कम हैं। हम इन अस्पतालों को अपग्रेड करने को लेकर गंभीर हैं। डाक्टरों की कमी पूरी करने के लिए डाक्टरों की भर्ती लगातार होती रहेगी। उन्होंने विवादों का समाधान योजना शुरू करने का एलान किया, जिससे विभागों की पालिसी में बदलाव होगा।

कम बजट में ज्यादा काम करेंगे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि कम बजट में ज्यादा काम करेंगे, ऐसे अफसरों को हम शाबाशी देंगे। साल के आखिर में दुरुपयोग होने वाले बजट को रोकेंगे। अंत्योदय योजनाओं में हम एक लाख गरीब परिवारों को लाभान्वित करेंगे। केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ सबसे पहले गरीबों को मिलेगा। 32 सालों से शहरी व पंचायत निकायों को मजबूत करने की दिशा में पिछली सरकारों ने कोई काम नहीं किया, लेकिन हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पांच एस- स्वावलंबन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वाभिमान पर सरकार का फोकस रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+