हरियाणा: 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकरण का आखिरी दिन कल, किसान ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
सिरसा, 30 अगस्त। जिले के जिन किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवाया है वे 31 अगस्त तक अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर(सीएससी) में जाकर आसानी से फसल का विवरण दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है। इसलिए किसान अपनी फसलों का विवरण पोर्टल पर अवश्य ही दर्ज करवाएं। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए अपनी फसलों के पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि किसान फसलडॉटहरियाणाडॉटजीओवी डॉटइन पर लॉगिन करके खुद भी अपने कम्प्यूटर या अपने एंड्रॉयड मोबाइल के माध्यम से पंजीकृत करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान अपनी फसल का पंजीकरण कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसानों को अगर किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो वह कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे बोई गई फसल का कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे सत्यापन कार्य में भी अपना सहयोग दें।
यह भी पढ़ें: CM खट्टर ने किया ऐलान- वंचित परिवारों को मिलेगा हरियाणा में 1 महीने में गैस कनेक्शन, अभियान शुरू
जिले में 16450 किसानों ने करवाया पंजीकरण
उप निदेशक कृषि डा. बाबूलाल ने बताया कि मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत जिले के 16 हजार 450 किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जिनकी फिजिकल वेरीफिकेशन की जा रही है। उन्होंने जिला के किसानों से आह्वान किया कि वे 31 अगस्त तक अपने फसलों को पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अवश्य करवा कर कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ ले।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications