किसानों के लिए खुशखबरी: सरकार देगी कृषि यंत्रों पर अनुदान, जानिए हरियाणा में कैसे आवेदन
चंडीगढ़। हरियाणा में कृषि यंत्र खरीदने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि विभाग की तरफ से 2021 व 22 सीआरएम स्कीम के तहत अनुदान पर पांच हजार 576 कृषि यंत्र दिए जाएंगे। इन यंत्रों के लिए विभाग ने आवेदन मांगें है। विभाग इन यंत्रों पर 202 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस स्कीम के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के लिए इन सीटू क्राेप मनैजमेंट स्कीम के तहत व्यक्तिगत लाभार्थी 50 प्रतिशत तक अनुदान ले सकता है।

वहीं कस्टम हायरिंग सेंटर पर 80 प्रतिशत तक अनुदान राशि दी जाएगी। सात सितंबर तक आनलाइन आवेदन किसान कर सकते हैं। किसानों को आवेदन करते समय 2.5 लाख से कम अनुदान राशि वाले कृषि यंत्र के लिए 2500 रुपये व 2.5 लाख से ज्यादा यंत्राें के लिए पांच हजार रुपये की बुकिंग राशि जमा करवानी होगी। कस्टम हायरिंग के लिए 15 लाख रुपये तक के कम से कम तीन यंत्र व ज्यादा से ज्यादा पांच यंत्र ले सकता है। जिस कस्टम हायरिंग सेंटर ने पहले स्कीम का फायदा लिया है वो सीआरम स्कीम का फायदा नहीं ले सकता है।
ये कागजात जरूरी
आधार कार्ड, ट्रैक्टर की आरसी, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पासबुक साइज, कलर फोटो व मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण की रसीद जरूरी है।
इन यंत्रों पर दिया जाएगा अनुदान
सीआरएम स्कीम के तहत अनुदान पर स्ट्रा बेलर, एसएमएस, हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्रा चौपर, रोटरी सलैशर-सर्व मास्टर, सुपर सीडर, जीरो टिलेज एवं रिपर-रिपर कम वाइंडर कृषि मशीनें है।
सहायक कृषि अभियंता पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि किसान विभाग की साइट पर गांव की अटल सेवा केंद्र से आनलाइन आवेदन कर सकता है। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विभाग इस स्कीम के तहत यंत्र दे रहा है। इन यंत्रों द्वारा किसान जमीन में अवशेषों को मिला सकता है। फसल अवशेष में आग लगाने की किसानों को जरूरत नहीं पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications